फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fight between two parties in land dispute, case against 34 including nine named

Gorakhpur News: भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, नौ नामजद समेत 34 पर केस

Mon, 29 Apr 2024 05:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Fight between two parties in land dispute, case against 34 including nine named
- गुलरिहा क्षेत्र के सरैया के पूर्व प्रधान व उसके भाई पर केस
विज्ञापन

गुलरिहा (गोरखपुर)। गुलरिहा इलाके में जमीन कारोबारी आपस में भिड़ गए। विवाद में हुई मारपीट में पुलिस ने दोनों पक्षों के नौ नामजद समेत 34 के खिलाफ बलवा, गाली-गलौच, मारपीट, जबरन वसूली आदि धाराओं में केस दर्ज किया है। मारपीट में सरैया के पूर्व प्रधान खड़गबहादुर यादव व उसका भाई भी शामिल है।

क्षेत्र के सरैया बाजार टोला रसूलपुर निवासी मनीष निषाद का आरोप है कि वह 22 अप्रैल की शाम 6:30 बजे संदीप निषाद के साथ अपनी जमीन पर थे। तभी पूर्व प्रधान खड़गबहादुर यादव, उसका भाई जयहिंद यादव, अनिल यादव, मनीष यादव, तेजबहादुर यादव, विक्रमादित्य यादव व पिंटू यादव जो अजीत यादव की मौसी का लड़का है। सभी असलहा व ईंट लेकर आ गए। आरोप है कि खड़गबहादुर ने देखते ही असलहा सटा दिया। विरोध करने पर सभी लात घूंसे से मारने लगे। उनके सिर में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन


वहीं दूसरे पक्ष के खड़गबहादुर यादव का आरोप है कि गांव के मनीष व संदीप ने अपनी जमीन संबंधी विवाद को निपटने के लिए बुलाया था। इसके पूर्व विक्रमादित्य को भी बुलाया और उसके साथ मारपीट की। वह थोड़ी देर से पहुंचे तो उसके भाई व बेटे को टारगेट करके गाली गलौज देने लगे। मना करने पर मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद 20-25 अज्ञात लोगों के साथ दौड़ा लिया। गुलरिहा पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर नौ नामजद समेत 34 लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, जबरन वसूली आदि धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed