फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fight between police station in-charge and inspector in front of complainants in gorakhpur

अखाड़ा बना थाना: फरियादियों के सामने थाना प्रभारी व दरोगा में मारपीट, खूब हुई अपशब्दों की बौछार

Thu, 28 Jul 2022 04:21 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 28 Jul 2022 04:21 PM IST
सार

थानेदार ने दरोगा से बात नहीं सुनने का आरोप लगाते हुए सवाल किया। दोनों में बातचीत का लहजा इतना बिगड़ गया कि तुम तड़ाम होने लगा। इसी दौरान दरोगा ने थाना प्रभारी पर हाथ छोड़ दिया और दनादन चार पांच थपड़ मार दिए। 

विज्ञापन
fight between police station in-charge and inspector in front of complainants in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

थाना परिसर में बृहस्पतिवार की सुबह फरियादियों के सामने थाना प्रभारी और दरोगा में मारपीट होने लगी। विवाद बढ़ने पर थाने के दीवान ने बीच बचाव कर दोनों को अलग कराया। घटना की जानकारी होने पर एसपी नार्थ और सीओ कैंपियरगंज ने मौके पर पहुंचकर जांच की। 

विज्ञापन


सहजनवां थाना परिसर में दरोगा राम प्रवेश सिंह एक कुर्सी पर फरियादियों के साथ बैठे थे। थाना प्रभारी अपने कक्ष से निकलने के बाद किसी कार्य से दरोगा को आवाज लगाने लगे। कई बार बुलाने पर दरोगा ने ध्यान दिया, जिसके बाद थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो थानेदार ने दरोगा से बात नहीं सुनने का आरोप लगाते हुए सवाल किया। दोनों में बातचीत का लहजा इतना बिगड़ गया कि तुम तड़ाम होने लगा। इसी दौरान दरोगा ने थाना प्रभारी पर हाथ छोड़ दिया और दनादन चार पांच थपड़ मार दिए। थाना परिसर में ही थाना प्रभारी की पिटाई देख फरियादी भी अवाक रह गए। मारपीट होते देख थाने का मुंशी भाग कर पहुंचा और दरोगा को दोनों हाथों से पकड़ कर दूर किया। थानेदार और दरोगा दूर होने के बाद भी एक दूसरे पर अपशब्दों की बौछार करने लगे। अन्य पुलिस कर्मियों के बार-बार कहने के बाद दरोगा अपने आवास में गए और थाना प्रभारी अपने कक्ष में जाकर बैठ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना पर एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी और सीओ कैंपियरगंज अजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने कहा कि जांच की गई है। दरोगा ने अनुशासनहीनता किया है। कार्रवाई के लिए रिपोर्ट एसएसपी को भेजी जा रही है। थाना प्रभारी और दरोगा में विवाद होने की घटना को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed