{"_id":"6310fffe447cc27f860fec2f","slug":"fight-between-brothers-nephew-killed-in-intervening-gorakhpur-news-gkp449064329","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar: भाइयों के बीच मारपीट, बीच-बचाव करने में भतीजे की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar: भाइयों के बीच मारपीट, बीच-बचाव करने में भतीजे की गई जान
Fri, 02 Sep 2022 09:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 09:28 AM IST
सार
गांव के फागू कुशवाहा, भागवत और बालकुंवर सगे भाई हैं। बृहस्पतिवार की तीनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। थोड़ी ही देर में दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। मारपीट में लाठी-डंडों का भी इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के चक चिंतामणि में बृहस्पतिवार की देर रात तीन भाइयों के बीच पारिवारिक विवाद में मारपीट हो गई। इस दौरान बीच-बचाव करने आए भतीजे के सिर पर लाठी लगने से जान चली गई।
इस गांव के फागू कुशवाहा, भागवत और बालकुंवर सगे भाई हैं। बृहस्पतिवार की तीनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। थोड़ी ही देर में दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। मारपीट में लाठी-डंडों का भी इस्तेमाल किया गया। इस दौरान बालकुंवर के बेटे धीरू उर्फ दुर्गेश (18) बीचबचाव के लिए आगे आए। तभी किसी की लाठी लगने से उनका सिर फट गया।
वह लहूलुहान होकर गिर गए। कुछ देर में मौके पर ही धीरू की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उसके बाद रामकोला थाने के इंस्पेक्टर नीरज कुमार राय अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लिया। उसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। इंस्पेक्टर ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।