{"_id":"677a7d7fc54ea14270000f8f","slug":"fight-and-scuffle-between-sp-leaders-in-sp-office-in-gorakhpur-2025-01-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सपा कार्यालय पर स्वागत नहीं करने पर हंगामा, हुई धक्का-मुक्की; वीडियो भी वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सपा कार्यालय पर स्वागत नहीं करने पर हंगामा, हुई धक्का-मुक्की; वीडियो भी वायरल
Sun, 05 Jan 2025 06:12 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 05 Jan 2025 06:12 PM IST
सार
पार्टी सूत्रों ने बताया कि एक पदाधिकारी पार्टी कार्यालय के अंदर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। इसी बीच हाल में नवनिर्वाचित प्रदेश पदाधिकारी भी अपमे समर्थकों के साथ पहुंच गए। पार्टी के लोगों ने बताया कि उनके साथ 40 से 50 की संख्या में उनके समर्थक भी थे।
विज्ञापन
सपा नेताओं के बीच विवाद होने के बाद कार्यकर्ता दोनों पक्षों को समझाते हुए
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विस्तार
रविवार को सपा कार्यालय पर ग्रामीण विधान सभा के पदाधिकारियों की बैठक थी। इस दौरान पार्टी में नई सदस्यता लेने वाले पदाधिकारी पार्टी कार्यालय पहुंचे। पदाधिकारी बनने के बाद पहली बार पहुंचने पर उनका बाहर निकलकर स्वागत नहीं किया गया तो नेता और उनके साथ आए लोग नाराज हो गए।
विज्ञापन
पार्टी कार्यालय पर जाकर हंगामा करने लगे। थोड़ी देर तक धक्का मुक्की चली, फिर वहां मौजूद वरिष्ट नेताओं ने समझाकर मामला शांत करवा दिया। धक्का मुक्की का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसकी अमर उजाला पुष्टी नहीं करता है।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों ने बताया कि एक पदाधिकारी पार्टी कार्यालय के अंदर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। इसी बीच हाल में नवनिर्वाचित प्रदेश पदाधिकारी भी अपमे समर्थकों के साथ पहुंच गए। पार्टी के लोगों ने बताया कि उनके साथ 40 से 50 की संख्या में उनके समर्थक भी थे।
विज्ञापन
सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को लेकर पार्टी कार्यालय में प्रवेश किए। इस दौरान माला पहने जाने की किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस होने लगी। बात धक्का मुक्की तक पहुंच गई। दोनों पक्षों के समर्थक एक दूसरे समझाते और हल्ला हंगामा करते सड़क पर आ गए। इस दौरान विवाद सड़क पर आने से थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल मच गया। किसी तरह मामले को शांत करवाया गया। बताया जाता है कि मामले को लेकर एक पक्ष थाने पर भी पहुंच गया था।