{"_id":"5ec3c2898ebc3e907234b33f","slug":"fifty-new-corona-positive-got-in-basti-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में फूटा 'कोरोना बम', एक साथ मिले 50 पॉजिटिव, जिले में कुल 104 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती में फूटा 'कोरोना बम', एक साथ मिले 50 पॉजिटिव, जिले में कुल 104 संक्रमित
Tue, 19 May 2020 07:42 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 19 May 2020 07:42 PM IST
सार
- संक्रमितों की संख्या पहुंची 104, 74 केस अब भी एक्टिव
- 14 से 16 मई के बीच मुंबई, सूरत व अन्य शहरों से आए हैं प्रवासी
- कोरोना पॉजिटिव 50 में तीन महिलाएं, तीन बच्चे और 44 पुरुष
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक साथ 50 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी 14 से 16 मई के बीच बसों, ट्रकों एवं अन्य साधनों से आए हैं। इनके नमूने जांच के लिए मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और केडीसी में लिए गए थे। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट ने प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ा दीं।
डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव केस के मामले में जिला संवेदनशील हो गया है। बसों और ट्रकों से आए प्रवासियों को क्वारंटीन किया गया था। मंगलवार को दोपहर बाद आई 78 की रिपोर्ट में एक साथ 50 कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
ये सभी मुंबई, सूरत और अन्य शहरों से बस और ट्रकों से आए हैं। इनके सैंपल मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, केडीसी में लिए गए थे। सभी को ओपेक चिकित्सालय कैली और मुंडेरवा स्थित लेवल-वन अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। जिले में प्रवासी कामगार लगातार आ रहे हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को इतनी बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से प्रशासनिक अमले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। पॉजिटिव पाए गए मरीजों का पता, ट्रैवेल हिस्ट्री और अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं। नए मिले 50 मरीजों में 65 साल के एक बुजुर्ग के अलावा नौ साल की एक बच्ची, एक वर्ष का एक और पांच माह का एक बच्चा शामिल है।
इसके साथ ही बस्ती में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 104 हो गया है। एक्टिव केस 74 हैं। इनमें से दो की मौत हो चुकी है, जबकि 28 लोग डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं। 27 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
हालांकि बीआरडी मेडिकल कॉलेज ने 27 में से सात की रिपोर्ट संदिग्ध बताई है। उनका 48 घंटे के अंदर दूसरा सैंपल जांच को भेजा जाएगा। एक की रिपोर्ट में ‘क्वालिटी नॉट सफिशिएंट’ लिखा होने से उसका फिर से सैंपल मांगा गया है।

50 पॉजिटिव में तीन बच्चे भी शामिल
कोरोना संक्रमण की ताजा रिपोर्ट में मंगलवार को 50 नए पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें तीन महिलाएं, तीन बच्चे और 44 पुरुष शामिल हैं। इनमें 65 वर्षीय एक बुजुर्ग के अलावा नौ साल की बच्ची, एक वर्ष का एक और पांच माह की एक बच्ची भी शामिल है।
ये सभी मुंबई, सूरत व अन्य शहरों से विभिन्न साधनों से आए हैं। इन्हें प्रशासन ने 14 से 16 मई के बीच केडीसी, सरला इंटरनेशनल, जिला अस्पताल, ओपेक चिकित्सालय कैली व मेडिकल कॉलेज रामपुर में क्वारंटीन किया था। हालांकि क्वारंटीन सेंटर पर इनके साथ रह रहे अन्य की भी जांच भेजी गई है, मगर उनके रिपोर्ट का इंतजार है। एक साथ 50 पॉजिटिव केस के सामने आने के बाद सक्रियता बढ़ा दी गई है।
उधर, जिले में ट्रेन, बस, ट्रक व अपने साधन व पैदल आने का सिलसिला जारी है। हालांकि जिले में प्रवेश से पहले इन्हें रोका जा रहा है। उनकी ट्रैवल हिस्ट्री के अलावा नाम-पता दर्ज कर थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है। संदिग्धों को स्थानीय अस्पतालों में क्वारंटीन कराया जा रहा है, जिन श्रमिकों को घर जाने की इजाजत दी जा रही है, उन्हें होम क्वारंटीन के निर्देश दिए जा रहे हैं।
जिले में 14821 क्वारंटीन
डीएम आशुतोष निरंजन के मुताबिक जिले में 14821 प्रवासी क्वारंटीन किए गए हैं। इनमें 12787 होम क्वारंटीन तो विद्यालयों में 1781 को जबकि अस्पताल में 253 को क्वारंटीन किया गया है। जिले में 3988 लोगों के सैंपल जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जबकि 3232 की रिपोर्ट आ चुकी है जबकि 756 रिपोर्ट का इंतजार है।