फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fifth grade girl student commits suicide in Gorakhpur

UP: परिवार के साथ खाया खाना और फिर रात में पांचवीं कक्षा की छात्रा ने दी जान, सुबह फंदे पर लटकी मिली लाश

Sat, 06 Sep 2025 02:09 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 06 Sep 2025 02:09 PM IST
सार

गोरखपुर में पांचवीं कक्षा की छात्रा ने कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। पिता ने बताया कि पूरा परिवार खाना खाने के बाद छत पर और उनकी बेटी अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह में उसका शव फंदे से लटका मिला।

विज्ञापन
Fifth grade girl student commits suicide in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर की ग्राम पंचायत पुण्डा बनोहीया गांव निवासी रामप्रीत निषाद की बड़ी बेटी खुशबू (13) ने बृहस्पतिवार देर रात फंदे से लटक कर जान दे दी। शुक्रवार सुबह उसका शव पंखे के कुंडे में रस्सी के सहारे लटकता मिला। 
विज्ञापन


वह एक निजी स्कूल में पांचवीं की छात्रा थी। पिता रामप्रीत ने बताया कि बृहस्पतिवार को पूरा परिवार खाना खाने के बाद छत पर और उनकी बेटी खुशबू अपने कमरे में सोने चली गई। 
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह जब उसकी मां उर्मिला छत से नीचे आई तो बेटी का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। उर्मिला के शोर मचाने पर परिजन कमरे में पहुंचे। 

खुशबू के शव को आनन-फानन नीचे उतारा गया। खुशबू की मौत के बाद से दिव्यांग भाई प्रेम, दोनों बहनों वर्षा और संजना का रो-रोकर बुरा हाल है। 
 

फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाप्रभारी महेश कुमार चौबे ने बताया कि परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता सके हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed