{"_id":"6133de398ebc3e07583c9033","slug":"few-days-rain-does-not-yet-gorakhpur-city-news-gkp407965939","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम अपडेट: गोरखपुर से नेपाल तक बारिश से रहेगी राहत, अगले कुछ दिनों तक बहुत हल्की बूंदाबांदी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम अपडेट: गोरखपुर से नेपाल तक बारिश से रहेगी राहत, अगले कुछ दिनों तक बहुत हल्की बूंदाबांदी के आसार
Sun, 05 Sep 2021 10:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:24 AM IST
सार
मध्यप्रदेश के ऊपर बना सिस्टम पूर्वी मध्यप्रदेश आते-आते कमजोर हो गया है। इसकी वजह से छह सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर में बारिश का मौसम।
- फोटो : आनंद चौधरी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर से नेपाल तक फिलहाल पांच-छह दिनों तक बारिश से राहत रहेगी। मध्यप्रदेश के ऊपर बना सिस्टम पूर्वी मध्यप्रदेश आते-आते कमजोर हो गया है। इसकी वजह से जहां छह सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार मौसम के जानकार जता रहे थे वहीं अगले कुछ दिनों तक बूंदाबांदी हो सकती है।
एक तरफ जहां शनिवार से नदियों के जलस्तर में कमी आने से बाढ़ से राहत मिलने के आसार बन रहे हैं वहीं छह सितंबर तक बारिश की संभावना जताई जा रही थी। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि मध्यप्रदेश के ऊपर बने सिस्टम के कमजोर पड़ने से गुरुवार तक गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में अधिकतम 10 -15 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है।
नेपाल में भी फिलहाल कुछ दिनों तक बहुत ही हल्की बारिश के आसार हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती हवाओं के चलने की वजह से कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसकी वजह से नौ सितंबर के बाद गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में 20 से 25 मिलीमीटर बारिश हो सकती है।