फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Weather forecast few days rain not yet in nepal and up

मौसम अपडेट: गोरखपुर से नेपाल तक बारिश से रहेगी राहत, अगले कुछ दिनों तक बहुत हल्की बूंदाबांदी के आसार

Sun, 05 Sep 2021 10:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 05 Sep 2021 10:24 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के ऊपर बना सिस्टम पूर्वी मध्यप्रदेश आते-आते कमजोर हो गया है। इसकी वजह से छह सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

 

विज्ञापन
Gorakhpur Weather forecast few days rain not yet in nepal and up
गोरखपुर में बारिश का मौसम। - फोटो : आनंद चौधरी।

विस्तार

गोरखपुर से नेपाल तक फिलहाल पांच-छह दिनों तक बारिश से राहत रहेगी। मध्यप्रदेश के ऊपर बना सिस्टम पूर्वी मध्यप्रदेश आते-आते कमजोर हो गया है। इसकी वजह से जहां छह सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार मौसम के जानकार जता रहे थे वहीं अगले कुछ दिनों तक बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन


एक तरफ जहां शनिवार से नदियों के जलस्तर में कमी आने से बाढ़ से राहत मिलने के आसार बन रहे हैं वहीं छह सितंबर तक बारिश की संभावना जताई जा रही थी। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि मध्यप्रदेश के ऊपर बने सिस्टम के कमजोर पड़ने से गुरुवार तक गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में अधिकतम 10 -15 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


नेपाल में भी फिलहाल कुछ दिनों तक बहुत ही हल्की बारिश के आसार हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती हवाओं के चलने की वजह से कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसकी वजह से नौ सितंबर के बाद गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में 20 से 25 मिलीमीटर बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed