{"_id":"6543fd00ddb95245060c61d9","slug":"fever-patients-suffer-from-throat-infection-take-special-precautions-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-357144-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बुखार के मरीजों को गले में संक्रमण, बरतें विशेष सावधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बुखार के मरीजों को गले में संक्रमण, बरतें विशेष सावधानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- डॉक्टर बता रहे वायरल इंफेक्शन, चार से पांच दिनों में ठीक हो रहे मरीज
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। सर्दी का असर शुरू होते ही फिर वायरल इंफेक्शन के केस बढ़ने लगे हैं। इस बार वायरस गले पर भी अटैक कर रहा है, जिससे बुखार के साथ-साथ गले का संक्रमण बढ़ा है। इसके अलावा तीन साल से कम उम्र के बच्चों में ब्रांकियोलाइसिस वायरस के चलते निमोनिया के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
इन दिनों मौसम का मिजाज बार-बार बदल रहा है। दोपहर में तेज धूप परेशान कर रही है तो सुबह-शाम ठंडक भी है। रात में कभी उमस तो कभी ज्यादा ठंड का एहसास हो रहा है। इस उतार-चढ़ाव के चलते लोग बुखार व सर्दी-खांसी की चपेट में आ रहे हैं। बच्चे भी इस रोग की चपेट में हैं। बुखार के दूसरे-तीसरे दिन गले में संक्रमण हो रहा है। गले में खराश के चलते दर्द हो रहा है। राहत की बात यह है कि चार से पांच दिन में सामान्य इलाज में ही मरीज ठीक भी हो रहे हैं।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीके सिंह बताते हैं कि हर दिन आठ से 10 बच्चे निमोनिया से ग्रसित आ रहे हैं। संक्रमित बच्चे से दूसरे को संक्रमण हो सकता है। इसलिए लोगों को विशेष सावधानी रखनी चाहिए।
विज्ञापन
-- -- --
ये रखें सावधानी
0 घर में अगर किसी को सर्दी-खांसी है तो मास्क पहनें।
0 बुखार-सर्दी होने पर डॉक्टर से परामर्श लेकर सही डोज में दवा लें।
0 प्रदूषण और मौसम में बदलाव से बचने के लिए जरूरी उपाय करें।
0 स्वच्छ व ताजा भोजन करें, गुनगुना पानी पीएं।
0 बच्चे अगर बीमार हैं तो लापरवाही न करें, एक साल से कम उम्र के बच्चों में निमोनिया से दिक्कत बढ़ सकती है।
-- -- -- --