{"_id":"63c62ccf699da377aa08c53f","slug":"fetus-found-in-dustbin-near-hospital-in-gorakhpur-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हॉस्पिटल के पास कूड़ेदान में मिला भ्रूण, पुलिस फेंकने वाले की तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हॉस्पिटल के पास कूड़ेदान में मिला भ्रूण, पुलिस फेंकने वाले की तलाश में जुटी
Tue, 17 Jan 2023 10:39 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 17 Jan 2023 10:39 AM IST
सार
जिस स्थान पर कूड़ेदान है, उसके आसपास कई हॉस्पिटल हैं। सीसीटीवी कैमरा फुटेज की मदद से कैंट थाना पुलिस जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट शशिभूषण राय ने बताया कि भ्रूण का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कूड़ें में मिला भ्रूण।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के कैंट इलाके के बेतियाहाता दक्षिणी में एक हॉस्पिटल के पास सोमवार को कूड़ेदान में भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भ्रूण कहां से आया और किसने फेंका, इसकी जांच कैंट पुलिस सीसी टीवी कैमरों की मदद से कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर दो बजे कूड़ा फेंकने गए एक व्यक्ति ने डिब्बे में पांच से छह माह का भ्रूण देखा। शोर मचाने पर स्थानीय लोग पहुंच गए और मामले की जानकारी कैंट थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
जिस स्थान पर कूड़ेदान है, उसके आसपास कई हॉस्पिटल हैं। सीसीटीवी कैमरा फुटेज की मदद से कैंट थाना पुलिस जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट शशिभूषण राय ने बताया कि भ्रूण का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन