फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   festival of Mahashivratri being celebrated today in Gorakhpur

Mahashivratri: आज मनाया जा रहा है महाशिवरात्रि का पर्व, शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव

Tue, 01 Mar 2022 02:29 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 01 Mar 2022 02:29 AM IST
सार

महादेव झारखंडी मंदिर के कोषाध्यक्ष शिवपूजन तिवारी ने बताया कि महाशिवरात्रि पर आस्था का सैलाब बाबा के दरबार में उमड़ता है। इस बार भी लगभग दो से ढाई लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

विज्ञापन
festival of Mahashivratri being celebrated today in Gorakhpur
mahashivratri 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महादेव की आराधना का पर्व महाशिवरात्रि मंगलवार को श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है। इस अवसर पर महानगर के महादेव झारखंडी, मुक्तेश्वरनाथ शिव मंदिर, मानसरोवर शिव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए आस्था का जनसैलाब उमड़ गया। शिवरात्रि पर होने वाली भक्तों की भीड़ के मद्देनजर शिवालयों में सोमवार को पूरे दिन तैयारियां चलती रहीं।

विज्ञापन


महादेव झारखंडी मंदिर के कोषाध्यक्ष शिवपूजन तिवारी ने बताया कि महाशिवरात्रि पर आस्था का सैलाब बाबा के दरबार में उमड़ता है। इस बार भी लगभग दो से ढाई लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मंदिर की रंगाई का काम पूर्ण हो चुका है। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए बैरिकेडिंग कराई गई है। मंदिर प्रांगण के बाहर मैदान में भव्य मेले का आयोजन हुआ है। मेले में दुकानें लगाने के लिए एक दिन पहले ही दुकानदार पहुंच गए थे।
विज्ञापन


मुक्तेश्वरनाथ मंदिर राजघाट के मुख्य पुजारी पंडित रमानाथ ने बताया कि महा शिवरात्रि को लेकर मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया है। पूरे परिसर में लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो इस लिहाज से तैयारी कराई गई हैं। इस बार अनुमान है कि डेढ़ से दो लाख श्रद्धालु बाबा का जलाभिषेक करने पहुंचेंगे। वहीं, मानसरोवर शिव मंदिर, मेडिकल रोड शिव मंदिर, शिव मंदिर बेतियाहाता, जटाशंकर शिव मंदिर, शिव मंदिर सूर्यकुंड, शिव मंदिर बशारतपुर सहित तमाम शिवालयों में शिवरात्रि को लेकर तैयारियां एक दिन पहले ही पूरी हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रह-नक्षत्रों का है शुभ संयोग

वाराणसी से प्रकाशित ऋषिकेश पंचांग के अनुसार, एक मार्च दिन मंगलवार को सूर्योदय सुबह छह बजकर 15 मिनट और चतुर्दशी तिथि का मान रात्रि 12 बजकर 17 मिनट तक, धनिष्ठा नक्षत्र भी संपूर्ण दिन रात्रिशेष तीन बजकर 18 मिनट तक, परिघ योग दिन में 10 बजकर 38 मिनट तक पश्चात संपूर्ण दिन और संपूर्ण रात्रिपर्यंत शिव योग है। इस योग में महादेव का पूजन-अर्चन श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत फलदायी होगा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed