फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Festival celebrated with devotion and enthusiasm; devotees partook of the langar prasad

Gorakhpur News: गुरुद्वारा जटाशंकर में उमड़ी संगत, छठें सतगुरु हरगोबिंद का प्रकाश पर्व मनाया

Wed, 01 Jul 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 01 Jul 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Festival celebrated with devotion and enthusiasm; devotees partook of the langar prasad
गोरखपुर। सिख धर्म के छठें सतगुरु गुरु हरगोबिंद का प्रकाश पर्व मंगलवार को शहर के प्रमुख गुरुद्वारा जटाशंकर में बड़े श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में सर्वधर्म के श्रद्धालुओं ने गुरबाणी कीर्तन व अरदास में सहभागिता कर एक दूसरे को प्रकाश पर्व की शुभकानाएं दी।
विज्ञापन


पर्व की शुरुआत सुबह अखंड पाठ, हजूरी रागी मनप्रीत सिंह खालसा, अमित सिंह व बेअंत सिंह के जत्थे की ओर से गुरबाणी व भाई तेजिंदर सिंह अमृतसरी की ओर से कथा विचार प्रस्तुति से हुई। इसके बाद हेड ग्रंथी की ओर से अरदास और गुरु के लंगर प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जगनैन सिंह नीटू ने कहा कि गुरु हरगोबिंद साहिब का संसार में आगमन 1595 में गुरु की वडाली अमृतसर में हुआ। पंचम सतगुरु अर्जन देव की शहादत के बाद आपने सिख धर्म में शास्त्र के साथ शस्त्र की परंपरा का आगाज कर एक अध्यात्म और वीर रस दोनों में निपुण कौम को तैयार किया, जिससे अन्याय व अत्याचार से राष्ट्र और समाज की रक्षा की जा सके।
विज्ञापन

प्रकाश पर्व पर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी विशेष रूप से गुरुद्वारा माथा टेकने आईं। उन्हें गुरुद्वारा जटाशंकर प्रबंध समिति की ओर से पवित्र सिरोपा, शाल और प्रसाद भेंटकर सम्मान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के सदस्य जगनैन सिंह नीटू व आभार ज्ञापन अध्यक्ष जसपाल सिंह ने किया। गुरुपर्व पर गुरुद्वारा में सत्संग व अन्य सेवाकार्यों में लीन संगत का भक्तिभाव देखने लायक रहा।


इस अवसर पर मैनेजर राजेंद्र सिंह, चरनप्रीत सिंह मोंटू, हरप्रीत सिंह साहनी, डॉ दीपक सिंह, महेश रतनानी, रविंद्र पाल सिंह पप्पू, गगन मल्होत्रा, सेवादार सत्य प्रकाश सिंह, जसविंदर कौर , गुरविंदर कौर, मंजीत कौर, गुरमीत कौर, बलविंदर कौर, डिंपल मदान सहित बड़ी संख्या में स्त्री पुरुष व बच्चे शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed