{"_id":"6172bb34a8c862657706df66","slug":"female-captive-dies-in-district-hospital-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: महिला बंदी की जिला अस्पताल में मौत, दहेज हत्या के आरोप में बंद थी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: महिला बंदी की जिला अस्पताल में मौत, दहेज हत्या के आरोप में बंद थी महिला
Fri, 22 Oct 2021 06:53 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 22 Oct 2021 06:53 PM IST
सार
दिल का दौरा पड़ने से मौत, खजनी के सरैया तिवारी गांव की थी चंद्रावती उर्फ चंदा देवी, जेल में बंद बेटी बेसुध, दहेज हत्या के आरोप में बंद थी महिला।
विज्ञापन
गोरखपुर जिला अस्पताल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिला जेल में बंद महिला बंदी की शुक्रवार को मौत हो गई। सुबह बैरक में तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक, हृदयगति रुकने से मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। उधर, जेल में बंद उसकी बेटी मौत की सूचना पाते ही बेसुध हो गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, खजनी इलाके के सरैया तिवारी निवासी 64 वर्षीय चंद्रावती उर्फ चंदा देवी पत्नी चंद्रदेव प्रसाद गुप्ता दहेज उत्पीड़न के मामलें 15 जून 2020 से जिला जेल में बंद थी। चंदा के साथ ही उसकी बेटी भी जेल में ही है। मां की मौत के बाद जेल में बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
जेलर प्रेमसागर शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार सुबह छह बजे बंदियों के गिनती के लिए जेल खुला तो चंदा बैरक में बेहोश थी। जिन्हें सुबह ही 6.15 बजे जिला अस्पताल भेजा गया वहां उपचार के दौरान 7.20 बजे मौत हो गई। जिसके बाद उसके बेटे सत्यप्रकाश को सूचित कर दिया गया।
विज्ञापन