फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Feeling of Saavan in the month of Magh, people remained drenched in drizzle throughout the day.

Gorakhpur Weather: माघ माह में सावन का अहसास, दिनभर रिमझिम फुहारों से सराबोर होते रहे लोग

Thu, 15 Feb 2024 10:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Updated Thu, 15 Feb 2024 10:57 AM IST
सार

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दक्षिणी गुजरात तथा पूर्वी तट पर बने चक्रवाती सिस्टम और बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर दोनों से आ रही नमीयुक्त हवाओं का मिलने से बादलों की आवाजाही शुरू होने से सोमवार की रात से मौसम में बदलाव आया।

विज्ञापन
Feeling of Saavan in the month of Magh, people remained drenched in drizzle throughout the day.
गोरखपुर मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ का असर बुधवार को पूरे दिन देखने को मिला। पूरे दिन बादल छाए रहने के साथ सुबह से रुक-रुक कर बारिश होती रही। माघ माह में पूरे दिन रिमझिम बारिश से सावन का अहसास कराता रहा। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार से दिन के साफ रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दक्षिणी गुजरात तथा पूर्वी तट पर बने चक्रवाती सिस्टम और बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर दोनों से आ रही नमीयुक्त हवाओं का मिलने से बादलों की आवाजाही शुरू होने से सोमवार की रात से मौसम में बदलाव आया। मंगलवार को सुबह बारिश हुई लेकिन दिन में बादल छाए रहे। बुधवार को सुबह से ही मौसम में बदलाव देखा गया। सुबह से ही बारिश शुरू हुई तो पूरे दिन रुक-रुक कर होती रही।
विज्ञापन


दिन में बादल छाए रहने के साथ बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जबकि बुधवार को पांच डिग्री सेल्सियस में गिरावट दर्ज की गई। दिन में अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रहा। बृहस्पतिवार को मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है। शुक्रवार तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 17 फरवरी को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed