फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fed up with threats of viral pornographic photos, teenager doused herself with petrol and set herself on fire

Gorakhpur News: अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी से तंग आकर किशोरी ने पेट्रोल डालकर लगाई आग

Wed, 28 Jan 2026 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Fed up with threats of viral pornographic photos, teenager doused herself with petrol and set herself on fire
गोरखपुर। गोरखनाथ थाना क्षेत्र में अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी से तंग आकर 16 वर्षीय किशोरी ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां से बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बीआरडी में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मंगलवार को बीआरडी में पहुंचकर पुलिस ने किशोरी का बयान दर्ज किया। साथ आरोपी युवक जीशान और उसके परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किशोरी के परिजनों ने बताया कि मोहल्ले का जीशान खान उर्फ ओसामा आए दिन उनकी बेटी को परेशान करता था। आरोप है कि उनकी बेटी का फोटो और वीडियो हासिल कर किया। इसके बाद उसे एडिट कर अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए 10 लाख रुपये और शादी में 1000 बराती लाने की बात कही। तंग आकर बेटी ने बीते 21 जनवरी को खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर जीशान, उसके पिता जावेद, मां चांदनी, बुआ रोजी और सलमान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इसके साथ ही पीड़िता का बयान भी दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed