{"_id":"6664f0214b0669b0de07d1f8","slug":"fed-up-with-the-competition-the-girl-stopped-going-to-coaching-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-584242-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शोहदे से तंग आकर युवती ने कोचिंग जाना छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शोहदे से तंग आकर युवती ने कोचिंग जाना छोड़ा
विज्ञापन
गुलरिहा (गोरखपुर)। इलाके के एक गांव की युवती ने शोहदे की हरकतों से तंग आकर कोचिंग जाना ही छोड़ दिया। घरवालों को जानकारी हुई तो पिता ने गुलरिहा थाने में आरोपी पर केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़िता के पिता का आरोप है कि उसके गांव का ही युवक विक्की विश्वकर्मा आए दिन फोन करके परिवार के सदस्यों से उसकी पुत्री के बारे में गंदी-गंदी बातें करता है। मना करने पर वह गाली-गलौज और मारपीट की धमकी भी देने लगा। कुछ दिनों पहले आरोपित उसकी पुत्री के साथ अभद्रता एवं छेड़खानी करने लगा, जिसके कारण वह कोचिंग आना-जाना छोड़ दी है। वह मानसिक रूप से दबाव में रह रही है। युवक की हरकतों से तंग आकर पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस आरोपित के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।