{"_id":"6a3a593d58f87c0fa5015b1d","slug":"fed-up-with-taunts-niece-slit-her-aunt-throat-and-killed-her-in-gorakhpur-2026-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: तानों से तंग आकर भांजी ने मामी की गला रेतकर की थी हत्या, परिवार से दूर रहती थी; शरीर पर मिले थे निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: तानों से तंग आकर भांजी ने मामी की गला रेतकर की थी हत्या, परिवार से दूर रहती थी; शरीर पर मिले थे निशान
Tue, 23 Jun 2026 03:51 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 23 Jun 2026 03:51 PM IST
सार
गोरखपुर की कैंपियरगंज इलाके में 20 जून शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। तानों से तंग आकर भांजी ने मामी की गला रेतकर हत्या की थी।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गोरखपुर के कैंपियरगंज इलाके के जंगल बब्बन में हुई महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, महिला की भांजी ने ही उसके तानों से तंग आकर सब्जी काटने वाले चाकू से गला रेतकर हत्या की थी। पुलिस ने सोमवार को उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को जंगल में महिला का रक्तरंजित शव मिला था। उसकी पहचान गुलरिहा थाना क्षेत्र के रामपुर गोपालपुर टोला शिवपुर निवासी 65 वर्षीय शारदा देवी पत्नी स्वर्गीय जयराम के रूप में हुई थी। शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए जाने के निशान मिले थे। रविवार को शव की पहचान होने के बाद परिजनों ने कई अहम जानकारियां पुलिस को दीं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को जंगल में महिला का रक्तरंजित शव मिला था। उसकी पहचान गुलरिहा थाना क्षेत्र के रामपुर गोपालपुर टोला शिवपुर निवासी 65 वर्षीय शारदा देवी पत्नी स्वर्गीय जयराम के रूप में हुई थी। शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए जाने के निशान मिले थे। रविवार को शव की पहचान होने के बाद परिजनों ने कई अहम जानकारियां पुलिस को दीं।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल और परिजन से पूछताछ के बाद शारदा की भांजी महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के रामपुर टोला निवासी राधिका पासवान पत्नी किशोरी को हिरासत में लिया। सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि पूछताछ में राधिका ने बताया कि वह परिवार से दूर रहती थी, इसी बात को लेकर अक्सर शारदा ताने मारा करती थी।
विज्ञापन
उसने पुलिस को बताया कि करीब 15 दिन पहले उसकी सास के ब्रह्मभोज में शारदा आई थी। उस दौरान भी उसने सभी रिश्तेदारों के सामने ताना मारा और जलील किया। राधिका ने बताया कि वह इससे परेशान हो गई थी। इसीलिए उसने शारदा को मारने का साजिश रची।
उसने 20 जून की सुबह शारदा को कॉल कर बताया कि उसने अपनी बेटी के लिए रिश्ता देखा है। शादी की बात के लिए कैंपियरगंज चलना है। इसपर वह तैयार हो गई। वह ऑटो से कैंपियरगंज जा रहे थे। इसी दौरान जंगल बब्बन के पास शौच के लिए उतर गईं। दोनों जंगल में करीब 100 मीटर अंदर गईं। वहां पर राधिका ने शारदा पर सब्जी वाले चाकू से हमला कर दिया।
दोनों में संघर्ष हुआ लेकिन राधिका ने चाकू से अपनी मामी के गले पर वार कर दिया और वह नीचे गिर गई। इसके बाद वह उसके शरीर से गहने और मोबाइल फोन लेकर भाग गई। घटनास्थल पर पुलिस को दो तरह की चूड़ियां मिलीं जिससे ये आशंका जताई गई कि वारदात में कोई महिला शामिल थी।
राधिका के पति, बेटा और बेटी तिवारीपुर इलाके के इलाहीबाग में किराये का कमरा लेकर रहते हैं। वह रामपुर में अकेले रहती थी। शारदा के चार बेटे और दो बेटियां है। सभी बाहर रहते हैं। बड़ी बहू किरन यहां रहती है। किरन की तहरीर पर ही पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी।
पुलिस ने राधिका के पास से घटना में प्रयुक्त एक चाकू, एक जोड़ा चांदी का पायल, चांदी की दो अगूंठी, दो सोने के कान के टप्स, एक सोने की कील, एक ओम बना हुआ सोने का लाॅकेट और दो टुकड़े में टूटी हुई सोने की चेन व एक कीपैड मोबाइल फोन बरामद किया है।
कैंपियरगंज में महिला की हत्या उसकी भांजी ने की थी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।- ज्ञानेंद्र, एसपी नॉर्थ
