फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fears of escape to Nepal; surveillance stepped up at railway stations and border routes.

Gorakhpur News: पुणे में सराफा कारोबारी की दुकान में चोरी के बाद हाई अलर्ट पर गोरखपुर पुलिस

Thu, 16 Jul 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Fears of escape to Nepal; surveillance stepped up at railway stations and border routes.
गोरखपुर। महाराष्ट्र के पुणे में सराफा कारोबारी की दुकान में हुई करीब ढाई करोड़ रुपये से अधिक की चोरी के मामले में गोरखपुर पुलिस हाई अलर्ट पर है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी नेपाल के रहने वाले हैं और वे उत्तर प्रदेश के रास्ते नेपाल भागने की कोशिश कर सकते हैं। इनपुट मिलने के बाद गोरखपुर पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और नेपाल सीमा की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुणे के मांजरी बुद्रुक (मुंढवा रोड) क्षेत्र स्थित आराध्या ज्वेलर्स में अज्ञात आरोपियों ने दुकान के लॉकर और तिजोरी तोड़कर करीब 30 किलो सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। चोरी गए सामान की कीमत करीब 2.55 करोड़ रुपये आंकी गई है। मामले की जांच मांजरी और हडपसर पुलिस स्टेशन की टीमों के साथ क्राइम ब्रांच, फॉरेंसिक विशेषज्ञ और डॉग स्क्वॉड कर रहे हैं। पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही सुरक्षा गार्ड और अन्य लोगों से पूछताछ कर संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। महाराष्ट्र पुलिस की विशेष टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है और उत्तर प्रदेश की पुलिस इकाइयों से लगातार संपर्क बनाए हुए है।
विज्ञापन

गोरखपुर पुलिस को मिले इनपुट के बाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी के साथ समन्वय कर जांच अभियान तेज कर दिया गया है। नेपाल जाने वाली ट्रेनों के यात्रियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसके अलावा लंबी दूरी की ट्रेनों में भी संदिग्ध यात्रियों की निगरानी की जा रही है। नेपाल सीमा की ओर जाने वाले रास्तों पर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। सोनौली सीमा की तरफ जाने वाले प्रमुख मार्गों पर वाहनों की सघन जांच कराई जा रही है। पुलिस स्थानीय स्तर पर भी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस से मिली सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों की फोटो और अन्य विवरण संबंधित पुलिस इकाइयों को भेजे गए हैं। सुरक्षा एजेंसियां आरोपियों की संभावित गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed