{"_id":"693b183edc6737ad310bafc4","slug":"fci-yellow-and-maulana-azad-school-started-with-a-win-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1162438-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एफसीआई येलो और मौलाना आजाद स्कूल ने जीत से किया आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एफसीआई येलो और मौलाना आजाद स्कूल ने जीत से किया आगाज
विज्ञापन
एमएसआई इंटर कालेज में आयोजित द्वितीय सैयद यासीनुजफ्फ़र स्मारक गोल्ड कप सिक्स ए साइड हाकी प्रतिय
- सैयद यासीनुजफ्फर स्मारक सिक्स ए साइड बालक हाॅकी प्रतियोगिता का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। एमएसआई इंटर कॉलेज में सैयद यासीनुजफ्फर स्मारक सिक्स ए साइड बालक हाॅकी प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को शुभारंभ हो गया। पहले दिन एफसीआई येलो और मौलाना आजाद सीनियर सेकंडरी स्कूल ने अपने-अपने मैच जीतकर प्रतियोगिता में अपनी स्थिति मजबूत की।
उद्घाटन मुकाबला एफसीआई येलो और एमके स्पोर्टिंग देवरिया के बीच खेला गया। शानदार प्रदर्शन करते हुए एफसीआइ येलो ने 2-0 से यह मैच जीत लिया। टीम के लिए नलिन मिश्र व राजवीर गुप्ता ने गोल दागे। प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला मौलाना आजाद हायर सेकंडरी स्कूल रेड और रीजनल स्टेडियम रेड के बीच खेला गया। मौलाना आजाद स्कूल ने रीजनल स्टेडियम को 3-1 से पराजित किया। मौलाना आजाद के लिए सागर, फैजान और निक्की पाल ने गोल किए, जबकि क्षेत्रीय क्रीड़ांगन की ओर से एकमात्र गोल आतिफ के नाम रहा। इन मैचों में अंपायर की भूमिका जाकिर हुसैन, आरपी विश्वकर्मा, दराब अख्तर और शमशाद अहमद ने निभाई। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि महबूब सईद हारिस (प्रबंधक, एमएसआई इंटर कॉलेज) व विशिष्ट अतिथि क्रिकेटर एकलाख अहमद और पूर्व प्रधानाचार्य जफर अहमद खान रहे।
कार्यक्रम में नियाज अहमद खान, कमर जमील, मुख्तार अहमद (प्रधानाचार्य, एमएसआई इंटर कॉलेज), एसवाई जफर (आयोजन सचिव) व मोहम्मद असलम आदि मौजूद रहे। संचालन एनपी गौड़ ने किया।