{"_id":"6a84c74630e3f5329906e7c2","slug":"fault-in-manbelas-33-kv-line-power-supply-affected-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1422256-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मानबेला की 33 केवी लाइन में फाल्ट, बिजली आपूर्ति प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मानबेला की 33 केवी लाइन में फाल्ट, बिजली आपूर्ति प्रभावित
विज्ञापन
गोरखपुर। मानबेला बिजली उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में मंगलवार शाम फाल्ट आने से लगभग दो हजार घरों के लोगों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। शाम करीब छह बजे के आसपास अचानक बिजली गुल होने के बाद उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर बिजली निगम की टीम फाल्ट तलाशने में जुट गई।
राप्तीनगर के अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि 33 केवी लाइन में कहीं फाल्ट आया है। कर्मचारी इसकी तलाश कर रहे हैं। फाल्ट मिलते ही मरम्मत कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई जाएगी। शाहपुर उपकेंद्र के असुरन फीडर से जुड़े करीब 900 घरों की बिजली आपूर्ति मंगलवार दोपहर 1:30 बजे के आसपास बंद हो गई। करीब साढ़े चार घंटे बाद शाम छह बजे आपूर्ति बहाल की जा सकी। इस दौरान उमस और गर्मी में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। शाहपुर के एसडीओ वीके जायसवाल ने बताया कि असुरन चौराहे के पास जर्जर और टेढ़े बिजली पोल को बदला जा रहा था। पोल बदलने के कारण आपूर्ति बंद करनी पड़ी। काम पूरा होने के बाद शाम करीब छह बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
-- --