{"_id":"6624572ec0d50e560c0c5fb4","slug":"father-works-at-petrol-pump-daughter-got-third-place-in-the-district-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-532040-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: पिता पेट्रोल पंप पर काम करते हैं, बेटी ने जिले में पाया तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: पिता पेट्रोल पंप पर काम करते हैं, बेटी ने जिले में पाया तीसरा स्थान
विज्ञापन
अदिति बोली: डॉक्टर बन पापा का सपना करूंगी पूरा
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। करवल, मझागांवा की रहने वाली अदिति गौर ने यूपी बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा में 96.33 प्रतिशत अंक के साथ जिले में तीसरा स्थान पाया है। अदिति आदर्श इंटर कॉलेज, हाटा बाजार की छात्रा है। विपरीत परिस्थितयों से लड़कर अदिति ने यह उपलब्धि हासिल की है। पिता राजकुमार पेट्रोल पंप पर काम करते हैं। रिजल्ट आने के बाद घर में खुशी की लहर दौड़ गई। बेटी ने पिता से कहा कि पापा यह तो शुरूआत है, आगे डॉक्टर बनकर आपका सपना पूरा करूंगी।
अदिति ने बताया कि मां सोनी देवी गृहिणी हैं। उसकी दो बड़ी बहनें और एक छोटा भाई है। एक बहन बीए करती है और दूसरी 12 वीं की छात्रा है। पिता की कमाई से ही घर का पूरा खर्च चलता है। अपनी पढ़ाई के बारे में बताया कि स्कूल के अलावा वे कोचिंग भी करती थीं। इसके बाद समय निकालकर घर पर कम से कम छह से सात घंटे पढ़ती थी।
-- -- -- -- -
रामपाल को जिले में दूसरा स्थान, अब इंजीनियर बनने का है ख्वाब
बड़हलगंज इलाके के सत्यनारायण की मड़ई गांव के रहने वाले रामपाल यादव ने यूपी बोर्ड के हाई स्कूल की परीक्षा में 96.50 प्रतिशत अंक के साथ जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। शबनम मेमोरियल इंटर कॉलेज, बड़हलगंज के छात्र रामपाल ने बताया कि आगे उनको जेईई की तैयारी करनी है और इंजीनियर बन मां-बाप का सपना पूरा करना है।
विज्ञापन
रामपाल के पिता रामाशीष यादव बढ़ई हैं और मां भगवानी देवी गृहणी हैं। दो भाईयों में रामपाल छोटे हैं। बड़ा भाई 12 वीं में पढ़ता है। रामपाल ने बताया कि उनकी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को जाता है। स्कूल में रोजाना क्लास करने के बाद वे घर पर पांच से छह घंटे पढ़ाई करते थे तब जाकर यह सफलता हाथ लगी।