फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Father of two children reached home with another woman in Gorakhpur

अजब-गजब: दो बच्चों का पिता दूसरी महिला के साथ पहुंचा घर, पत्नी ने बुलाई पंचायत

Tue, 22 Mar 2022 12:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 22 Mar 2022 12:37 PM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक अंजुल कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि पहली पत्नी और पति के बीच कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। युवक को शांतिभंग में पाबंद किया गया है। युवक दूसरी महिला को अपनी पत्नी बताकर घर लाया है।

विज्ञापन
Father of two children reached home with another woman in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media

विस्तार

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला समाने आया है। यहां सहजनवां इलाके के एक गांव में दो बच्चों का पिता रविवार को दूसरी महिला के साथ घर पहुंच गया। दूसरी महिला को जैसे ही उसने पत्नी बताया, घर में हंगामा शुरू हो गया। घरवालों ने बैठकर समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पति का शांतिभंग में चालान किया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सहजनवां थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक की शादी 15 मई 2014 को खजनी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला से हुई है। युवक के दो बच्चे हैं। वह बेंगलुरु में रंगाई का कार्य करता है। करीब आठ माह पूर्व युवक पड़ोस की एक युवती के संपर्क में आया और दोनों ने चोरी से मंदिर में शादी कर ली।
विज्ञापन


युवती शादी को छिपाकर अपने मायके में रहने लगी और युवक भी शादी की बात को छिपा लिया। रविवार शाम को सात बजे युवक दूसरी पत्नी को लेकर घर पहुंचा तो घर में सब हैरान हो गए। युवक ने युवती को अपनी दूसरी पत्नी बताया। इसे सुनते ही पहली पत्नी ने मायके वालों को बुला लिया। रात में ही मायके के लोग पुत्री की ससुराल पहुंचे और देर तक पंचायत हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को पहली पत्नी पति पर दूसरी शादी करने और मारपीट करने की शिकायत लेकर थाने पहुंच गई। पुलिस ने युवक और पत्नियों को थाने बुलाया। काफी देर तक पंचायत चली पर युवक और दूसरी पत्नी एक साथ रहने के लिए अड़े रहे। समाधान नहीं होने पर पुलिस ने युवक का चालान कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक अंजुल कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि पहली पत्नी और पति के बीच कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। युवक को शांतिभंग में पाबंद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed