{"_id":"6459620317d281a5da0f1154","slug":"father-of-three-children-molested-a-girl-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-157930-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर : तीन बच्चों के पिता ने युवती से की छेड़खानी, गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर : तीन बच्चों के पिता ने युवती से की छेड़खानी, गिरफ्तारी
विज्ञापन
गोरखपुर। गगहा इलाके में तीन बच्चों के पिता ने रविवार को युवती को रोककर उससे छेड़खानी की। इतना ही नहीं वह पिछले कई दिनों से युवती को रास्ते में रोककर शादी का दबाव भी बना रहा था। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान गगहा के मड़िहवा अस्थौला निवासी राजू निषाद के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक, युवती के पिता ने तहरीर में लिखा है कि पास के गांव का रहने वाला राजू निषाद तीन बच्चों का पिता है। वह बेटी को रास्ते में रोककर छेड़खानी करता है और शादी करने का दबाव बनाया। मना करने पर उसने जान से मारने की धमकी भी देता है। लोकलज्जा के डर से युवती अपने घरवालों को घटना के बारे में नहीं बता रही थी, लेकिन रविवार को जब उसने यह धमकी दे दी कि तुम्हारी कहीं शादी ही नहीं होने देंगे, तब युवती ने पिता को जानकारी दी। पिता ने रविवार को गगहा थाने में केस दर्ज कराया। एसओ सूरज सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।