{"_id":"67a071185c79c736790b35b3","slug":"father-harassment-his-daughter-in-deoria-mother-went-to-police-station-and-filed-an-fir-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बाप बना हैवान... 13 साल की बेटी के साथ की दरिंदगी, मां ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताई पूरी घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बाप बना हैवान... 13 साल की बेटी के साथ की दरिंदगी, मां ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताई पूरी घटना
Mon, 03 Feb 2025 01:42 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 03 Feb 2025 01:42 PM IST
सार
यूपी के देवरिया से बाप-बेटी के रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने 13 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
father harassment his daughter
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देवरिया जिले के भाटपाररानी थाना इलाके के एक गांव में रहने वाला शख्स हैवान बन गया। हैवान बाप ने ढाई माह पहले अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी बाहर चला गया।
एक दिन पूर्व घर आने पर पीड़िता की मां और पिता के बीच इस बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद पीड़ित की मां ने रविवार को पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया।
पुलिस के अनुसार, भाटपाररानी थाना इलाके के एक गांव निवासी महिला ने थाने में सूचना दी कि उनकी 13 साल की पुत्री के साथ उसके बाप ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
साथ ही मौके पर पहुंचकर फारेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर भी घटनास्थल पर पहुंचे। सबूत जुटाए जा रहे हैं। थाना अध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि नामजद अभियुक्त को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी पीड़िता का पिता ही है। घटना ढाई महीने पहले की है।