फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Father given tahrir against Congress state president son contender for ticket in UP eletion 2022

मिशन 2022: पिता ने दी है कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ तहरीर, बेटा टिकट का दावेदार

Mon, 29 Nov 2021 01:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 29 Nov 2021 01:56 PM IST
सार

गोरखपुर शहर और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के 26 नेताओं ने कांग्रेस का टिकट पाने की दावेदारी पेश की है। गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के दावेदारों में एक सपा नेता भी शामिल है।

विज्ञापन
Father given tahrir against Congress state president son contender for ticket in UP eletion 2022
कांग्रेस पार्टी। - फोटो : social media

विस्तार

गोरखपुर शहर और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से 26 नेताओं ने विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस से टिकट की दावेदारी पेश की है। स्थिति यह है कि जिसने प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष के खिलाफ पुलिस में तहरीर दे रखी है उसके बेटे ने भी कांग्रेस से टिकट की दावेदारी की है। एक सपा नेता भी कांग्रेस से टिकट की चाहत रखते हैं। टिकट के दावेदारों की संख्या से लगता है कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव में जोरदार टक्कर देने वाली है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का प्रत्याशी बनने के लिए 12 नेताओं ने दावेदारी पेश की है। इसी तरह गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का टिकट पाने के लिए 14 नेताओं ने दावा पेश किया है। बताया जा रहा है कि गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के दावेदारों में एक समाजवादी पार्टी के नेता भी शामिल हैं। इन लोगों ने 11000 रुपये देकर विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी के दावेदार के रूप में फॉर्म भर दिया है।
विज्ञापन


वहीं, ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के दावेदार में वह कांग्रेसी नेता भी शामिल हैं, जिनके पिता राजमन राय ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय के लिए किराया नहीं चुकाने पर जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान के अलावा प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के खिलाफ राजघाट थाने में तहरीर दे रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकट के इतने सारे दावेदारों को देखकर कांग्रेस के नेता गदगद हैं। उनका कहना है कि प्रदेश में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की मेहनत रंग ला रही है। पार्टी सीधे मुकाबले में आ रही है। इन नेताओं का कहना है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जोरदार प्रदर्शन करने जा रही है।

चुनाव की तैयारियों में जुटी पार्टी

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने कहा कि गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र और गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए 26 लोगों ने दावेदारी की है। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस काफी बेहतर प्रदर्शन करेगी।

गोरखपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र से दावेदार
रोहन पांडे, देवेंद्र कुमार निषाद, नवीन सिन्हा, संजय कुमार जायसवाल, उमेश चंद्र श्रीवास्तव, प्रेमलता चतुर्वेदी, अरविंद जायसवाल, अनिल दुबे, श्याम शरण श्रीवास्तव, स्वप्निल श्रीवास्तव, चेतना पांडे और नवल किशोर नैथानी शामिल हैं।

गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के दावेदार
श्रीप्रकाश सिंह, मेजर किशोरी लाल, राशिद कलीम अंसारी, जावेद जमाल अंसारी, राजीव राय, आदि अंश गांधी, वशिष्ठ मुनि विश्वकर्मा, अरुण अग्रहरि, तौकीर आलम, राजेंद्र यादव, राकेश राम त्रिपाठी, संगीता गुप्ता, नीलम शाही और प्रहलाद कुशवाहा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed