{"_id":"6572bcaed117513f8909a6d4","slug":"father-friend-molested-girl-in-gorakhpur-2023-12-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कलयुग का असर: जिस दोस्त ने घर में शरण दी उसी की बेटी से की छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलयुग का असर: जिस दोस्त ने घर में शरण दी उसी की बेटी से की छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार
Fri, 08 Dec 2023 12:22 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 08 Dec 2023 12:22 PM IST
सार
गोरखपुर में छह साल की बच्ची से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोपी, बच्ची के पिता का दोस्त है। वह ट्रेन छूटने पर रात में दोस्त के घर रुका था। पुलिस ने गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में रामगढ़ताल इलाके के एक मोहल्ले में छह साल की बच्ची से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोपी, बच्ची के पिता का दोस्त है। वह ट्रेन छूटने पर रात में दोस्त के घर रुका था। पुलिस ने गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान बांसगांव के उसका निवासी अशोक के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, रामगढ़ताल इलाके में रहने वाले एक परिवार का परिचित अशोक मंगलवार की शाम गोरखपुर आया था। उसे ट्रेन से दिल्ली जाना था। रात में वह ट्रेन पकड़ने के लिए गया, लेकिन ट्रेन छूट गई थी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में जाम: सीएम हुए सख्त तो सड़क पर उतरे अफसर...हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन
इसके बाद उसने बच्ची के पिता से संपर्क किया और रात में घर में शरण देने का अनुरोध करने लगा। पुराना परिचित होने की वजह से बच्ची के पिता ने उसे घर बुला लिया। रात में खाना खाने के बाद बच्ची कमरे में सो रही थी।
इसी दौरान उसे चाकलेट देने के बहाने छत पर ले गया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। बच्ची के शोर मचाने पर परिजन पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया।
इसे भी पढ़ें: दो दिवसीय दौरे पर कल आएंगे सीएम योगी, इन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
पिता ने बुधवार सुबह थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर बच्ची से बातचीत की तो उसने पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज किया है।