{"_id":"66590729dc8052901c079874","slug":"father-faces-threat-to-his-life-from-his-son-case-registered-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-574203-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पिता को बेटे से है जान का खतरा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पिता को बेटे से है जान का खतरा, केस दर्ज
Fri, 31 May 2024 04:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 31 May 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
संपत्ति से बेदखल करने के बाद पिता को दे रहा धमकी
पीड़ित पिता ने पुलिस से जानमाल की सुरक्षा की लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। पिता ने बेटे से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पिता का कहना है कि बेटे की आपराधिक प्रवृत्ति को देखते हुए उन्होंने उसे अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया है। अब बेटा जेल से छूटकर आने के बाद संपत्ति में हिस्सा मांग रहा है। आरोप है कि 24 मई को उसने रुपये की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धमकी देने समेत अन्य धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, इलाके के हरैया निवासी जाहिर अहमद ने गीडा पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनका पुत्र शहनवाज अहमद अपराधी प्रवृत्ति का है। जिसके कारण 2010 में जिलाधिकारी को बयान हल्फी एवं पेपर गजट कराकर उसे अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया हूं। वह हत्या में आरोपी था, जिसके चलते वह सात वर्ष तक लखनऊ जेल में बंद था। जब से जेल से छूटकर आया है, तभी से जायदाद में हिस्सा मांग रहा है। हिस्से को लेकर 15 मई को बवाल किया। पुनः 24 मई को जान मारने की धमकी देने लगा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी शहनवाज के विरुद्ध केस दर्ज किया है।