फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Father arrested for attempting to rape minor daughter.

Gorakhpur News: पिता ने नाबालिग बेटी से की दुष्कर्म की कोशिश, गिरफ्तार

Fri, 11 Sep 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 11 Sep 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Father arrested for attempting to rape minor daughter.
सिकरीगंज। जिस पिता से एक नाबालिग बेटी को सुरक्षा और स्नेह की उम्मीद होती है उसी पर बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगा है। सिकरीगंज थाना क्षेत्र से सामने आए इस मामले ने बच्चियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नाबालिग की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बुधवार की रात महिला ने डायल-112 पर सूचना देकर पति पर नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया था। बताया जा रहा है कि महिला आर्थिक रूप से बेहद कठिन परिस्थितियों में बच्चों की परवरिश कर रही थी। पति पहले बाहर रहकर पेंट-पॉलिश का काम करता था और करीब एक महीने से घर पर रह रहा था।
विज्ञापन

आरोप है कि वह नशे का आदी था और परिवार के खर्च में सहयोग नहीं करता था। ऐसे में महिला मेहनत-मजदूरी कर बच्चों का पेट पाल रही थी। पुलिस के मुताबिक, बच्ची के साथ इस तरह की घटना का आरोप पहले भी सामने आया था। उस समय परिवारिक स्तर पर समझौता हो गया था। दोबारा ऐसी स्थिति सामने आने पर मां ने चुप रहने के बजाय पुलिस को सूचना देने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों व संबंधित लोगों के बयान के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed