फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   father and son arrested after slapped inspector due to liquor smuggling in kushinagar

यूपी: दारोगा को थप्पड़ मारने वाला युवक पिता के साथ गिरफ्तार, शराब तस्करी के आरोप में भेजा गया जेल

Thu, 22 Apr 2021 06:44 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज नेटवर्क, कुशीनगर।
डिजिटल न्यूज नेटवर्क, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 22 Apr 2021 06:44 PM IST
सार

मास्क चेकिंग के दौरान आरोपी युवक दारोगा को थप्पड़ मारकर फरार हो गया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। आरोपी युवक के घर से 865 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है।

विज्ञापन
father and son arrested after slapped inspector due to liquor smuggling in kushinagar
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले के फाजिलनगर कस्बे में दो दिन पहले एक दारोगा को थप्पड़ मारने वाले युवक व उसके पिता को पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पिता-पुत्र पर आबकारी एक्ट व सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। अवैध शराब के कारोबार में शामिल अन्य दो लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर एक दिन पूर्व एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें गाड़ी में बैठा एक दारोगा मास्क जांच कर रहा था। इस दौरान दारोगा ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया। बदले में युवक भी दारोगा को थप्पड़ मारकर भाग निकला। 
विज्ञापन


वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामला चर्चा में आने पर पटहेरवा पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ पटहेरवा ने थप्पड़ मारने वाले युवक की पहचान बताने वाले को एक हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को खबर लगी कि वीडियो में दिख रहा युवक अशोगावा गांव निवासी रामअवध राय का लड़का विकास राय उर्फ गोरख राय है। सीओ तमकुहीराज फूलचंद कन्नौजिया ने बताया कि आरोपी युवक की पहचान होने पर पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए पहुंची तो आरोपी युवक भागने की कोशिश करने लगा।
 
पुलिस कर्मियों ने आरोपी युवक को दौड़कर पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस को एक कमरे में शराब की पेटियां दिखी। इसके बाद घर की तलाशी लेने पर आरोपी के घर से 865 बोतल विभिन्न ब्रांड के अंग्रेजी शराब व 16 बोतल बीयर मिली। 

पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक कार को भी अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद उसके पिता को भी अवैध शराब के कारोबार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। एसओ पटहेरवा सुनील कुमार सिंह ने बताया कि इस अवैध शराब के कारोबार में अन्य दो लोग भी शामिल हैं। पकड़े गए पिता-पुत्र को अवैध शराब के कारोबार के आरोप में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed