फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fast food is extremely harmful for health: AK Singh

फास्ट फूड स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक : एके सिंह

Sat, 30 Sep 2023 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 30 Sep 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
Fast food is extremely harmful for health: AK Singh
गोरखनाथ मंदिर में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते  आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो ए के सिंह।
गोरखपुर। ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ व महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि के अवसर पर साप्ताहिक श्रद्धांजलि समारोह के अंतर्गत ''आयुर्वेद-संपूण आरोग्यता'' संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी के तीसरे दिन आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति एके सिंह ने कहा कि भारत में हजारों वर्षों पूर्व से आयुष चिकित्सा पद्धति सफलतापूर्वक चलाई जा रही है। आयुर्वेद स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य का रक्षण करने के साथ ही रोगी के उपचार की विधि बताता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक अध्ययन में पूरे विश्व में भारतीय थाली सर्वश्रेष्ठ और पौष्टिकता युक्त बताई गई है। आज हम फास्ट फूड के अभ्यस्त हो रहे हैं। यह स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक होता है। हमें पुनः अपनी भारतीय थाली पर निर्भर होना पड़ेगा, तभी हमारा स्वस्थ भारत का संकल्प सिद्ध होगा।
विज्ञापन

सवाई आगरा से पधारे ब्रह्मचारी दासलाल ने कहा कि आयुर्वेद विश्व की प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति है। माना जाता है कि ब्रह्मा ने सृष्टि करने के पश्चात जीवों को स्वस्थ रखने के लिए आयुर्वेद का ज्ञान प्रदान किया था। हमारे शरीर में वात, पित्त और कफ त्रिदोष होते हैं। इनको अपने आहार-विहार से समान रखने से रोग नहीं होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटक उड़ीसा से पधारे महंत शिवनाथ ने कहा कि आसन, प्राणायाम और संतुलित दिनचर्या स्वस्थ रहने के सबसे उपयोगी साधन हैं। आयुर्वेद से शरीर स्वस्थ होता है तो योग से मन स्वस्थ और शांत होता है। गुरु गोरक्षनाथ आयुर्विज्ञान संस्थान सोनबरसा के प्रधानाचार्य डॉ. मंजूनाथ ने कहा कि स्वास्थ्य का स्वस्थ रक्षण करना ही आयुर्वेद है। आयुर्वेद में पंचकर्म का वर्णन है। इससे विभिन्न रोगों का इलाज किया जाता है।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष व पूर्व कुलपति प्रो. उदय प्रताप सिंह ने कहा कि आयुर्वेद विश्व की सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा पद्धति है। यह पूर्णतया प्राकृतिक और आध्यात्मिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed