{"_id":"6a4188dc5c730a07ae026379","slug":"farmers-will-have-to-register-online-to-avail-the-benefits-of-the-scheme-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1368389-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मिलेट्स को बढ़ावा, सरकारी गोदामों पर मिल रहे सावां व कोदो के बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मिलेट्स को बढ़ावा, सरकारी गोदामों पर मिल रहे सावां व कोदो के बीज
Mon, 29 Jun 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। मिलेट्स की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकारी गोदामों पर कोदो, सांवा, ज्वार व बाजरा के साथ ही तिल, मूंग, उड़द का भी बीज उपलब्ध है। जिन किसानों को बीज चाहिए वह कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करा लें। प्रदर्शन के लिए बीज किसानों को मुफ्त मिलेगा। इसके अलावा मिनी किट भी मुफ्त दिया जाएगा।
यह जानकारी जिला कृषि अधिकारी राजमंगल चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि सरकारी गोदामों पर सावां का बीज 10.16 क्विंटल भेजा गया है। इसके अलावा कोदो का बीज 14.40 क्विंटल, मड़ुआ का बीज 39.72 क्विंटल, बाजरा 49.50 क्विंटल उपलब्ध है। गोदामों पर तिल, उड़द, मूंग का भी मिनी किट उपलब्ध है। किट किसानों को मुफ्त में दिया जा रहा है। इसके अलावा प्रदर्शन के लिए मूंगफली का बीज भी गोदामों पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि धान का बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर गोदाम से किसान प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि सुपर अल नीनो की वजह से बारिश कम हो सकती है या लंबे समय तक सूखे की आशंका रहती है। अल नीनो के प्रतिकूल प्रभाव से बचने के लिए कम पानी वाली फसलें उपयुक्त हैं। जहां पर्याप्त पानी की व्यवस्था हो वहां पर ही धान की खेती करें।