{"_id":"69f11f27df9e7df1db0d2b85","slug":"farmers-in-kakana-village-raised-slogans-but-agreed-to-cooperate-after-being-reasoned-with-gorakhpur-news-c-7-gkp1052-1304161-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जमीन अधिग्रहण का सर्वे करने पहुंचे अधिकारी, किसानों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जमीन अधिग्रहण का सर्वे करने पहुंचे अधिकारी, किसानों ने किया विरोध
Wed, 29 Apr 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
गीडा (गोरखपुर)। गीडा प्रशासन ककना गांव में जमीन का अधिग्रहण कर रहा है। जिस कंपनी को गीडा प्रशासन जमीन दे रहा है, उसके सर्वे अधिकारी आशीष सिंह मंगलवार को ककना गांव पहुंचे। गाजियाबाद से निरीक्षण के लिए आए अधिकारी के सामने ही किसानों ने नारेबाजी शुरू कर दी और स्थलीय सर्वे कराने से मना कर दिया। बाद में अधिकारी ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर राजी किया।
किसानों के साथ गांव के सिवान में बने नए और पुराने मकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद किसान फिर आक्रोशित हो गए और नारेबाजी करते हुए अधिकारी के सामने ही जमीन देने से मना करने लगे। किसान भजुरामा पाल, सुरजीत पाल, भोलानाथ मौर्य, सुनील यादव, अमित सिंह आदि का कहना था कि जब सहमति पत्र ही नहीं दिया गया तो गीडा की ओर से अधिग्रहण के लिए मनमाने ढंग से सूचना प्रकाशित कर दी गई। इस दौरान सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।