फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Farmers' fields in Bhagwanpur will be protected with four-foot-high fencing.

Gorakhpur News: भगवानपुर में किसानों के खेत होंगे सुरक्षित, लगेगी चार फिट ऊंची फेंसिंग जाली

Sun, 04 Jan 2026 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Farmers' fields in Bhagwanpur will be protected with four-foot-high fencing.
4.93 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा फेंसिंग आएगी, फसलों की हो सकेगी सुरक्षा
विज्ञापन

वन क्षेत्र नजदीक होने के कारण नीलगाय, जंगली सुअर, हिरण व अन्य वन्यजीव आए दिन घुस जाते हैं खेतों में
महराजगंज। गोरखपुर वन प्रभाग के बांकी रेंज पनियरा के ग्राम भेलमपुर उर्फ भगवानपुर में वन्यजीवों से फसलों को होने वाले नुकसान की समस्या से किसानों को राहत दिलाने के लिए 2150 मीटर लंबी जाली फेंसिंग कराई जाएगी। इसकी ऊंचाई चार फिट होगी। फेंसिंग कराने पर कुल 4.93 लाख खर्च किए जाएंगे।
जानकारी के अनुसार, फेंसिंग गांव की उस सीमा पर कराई जाएगी, जो सीधे वन क्षेत्र से सटी हुई है। इस इलाके में वन क्षेत्र नजदीक होने के कारण नीलगाय, जंगली सुअर, हिरण और अन्य वन्यजीव आए दिन खेतों में घुस जाते हैं। इससे धान, गेहूं, गन्ना, मक्का, सरसों सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचता है। कई बार किसानों की महीनों की मेहनत एक ही रात में बर्बाद हो जाती है। किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक तनाव भी झेलना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि फसलों की सुरक्षा के लिए उन्हें रात-रात भर खेतों की रखवाली करनी पड़ती है। ठंड, बरसात और गर्मी के मौसम में भी किसान खेतों में जागकर पहरा देते हैं। फिर भी वन्यजीवों की संख्या और उनकी आवाजाही अधिक होने के कारण नुकसान पूरी तरह से रुक नहीं पाता। कई बार फसलों को बचाने के प्रयास में किसानों और वन्यजीवों के बीच टकराव की स्थिति भी बन जाती है।
विज्ञापन

बांकी रेंज पनियरा के अधिकारियों ने बताया कि जाली फेंसिंग का कार्य वन विभाग की योजनाओं के तहत कराया जा रहा है। आवश्यक सर्वे और माप कार्य पूरा कर लिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। फेंसिंग के लिए मजबूत और टिकाऊ सामग्री का उपयोग किया जाएगा। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। सुनील, दयाराम, अजय, लोरिक और भागवत सहित अन्य किसानों ने बताया कि हर साल फसल बर्बाद होने का खतरा बना रहता है। कई बार नुकसान इतना अधिक हो जाता है कि लागत निकालना भी मुश्किल हो जाता है। जाली फेंसिंग लगने से न केवल फसलें सुरक्षित रहेंगी बल्कि किसानों की मेहनत और लागत भी बचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
बांकी रेंज पनियरा के वन क्षेत्र भेलमपुर उर्फ भगवानपुर में प्रस्तावित 2,150 मीटर जाली फेंसिंग कराई जाएगी। इसके टेंडर के लिए निविदा सूचना निकाली गई है। जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जाली लगाने का काम शुरू हो जाएगा।
-विकास यादव, प्रभागीय वनाधिकारी, गोरखपुर वन प्रभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed