{"_id":"60f419738ebc3e61c32af9dd","slug":"farmer-killed-in-bull-attack-at-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: सांड के हमले में किसान की मौत, खबर मिलते ही घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: सांड के हमले में किसान की मौत, खबर मिलते ही घर में मचा कोहराम
Sun, 18 Jul 2021 05:37 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 18 Jul 2021 05:37 PM IST
सार
गांव के एक खेत में धान के बेहन में सांड घुसकर चरने लगा। तभी सकरौला निवासी 65 वर्षीय रामवृक्ष राजभर वहां पहुंच गए और सांड को भगाने का प्रयास करने लगे। उसी वक्त सांड ने उन पर हमला कर दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले में छुट्टा पशु फसल के साथ अब जान के भी दुश्मन बनने लगे हैं। शनिवार की देर शाम एक सांड ने किसान पर हमला कर दिया। सांड फसल चर रहा था और किसान उसे भगाने की कोशिश में था। हमले में किसान को काफी चोटें आईं और जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के सकरौला गांव की है। गांव के एक खेत में धान के बेहन में सांड घुसकर चरने लगा। तभी सकरौला निवासी 65 वर्षीय रामवृक्ष राजभर वहां पहुंच गए और सांड को भगाने का प्रयास करने लगे। उसी वक्त सांड ने उन पर हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें जिला अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान अनिल मिश्र ने बताया कि छुट्टा पशु किसानों के खेत में पहुंचकर नुकसान कर रहे हैं।
विज्ञापन
छुट्टा पशु कई लोगों पर हमला कर चुके हैं। थानाध्यक्ष दुर्विजय ने बताया कि रामवृक्ष के पौत्र श्याम सुंदर की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उप जिलाधिकारी भानपुर अमृतपाल कौर ने बताया कि मामला संज्ञान में है। संबंधित विभाग को निर्देशित कर छुट्टा पशुओं को पकड़वाया जाएगा।