{"_id":"5ef453778ebc3e430f3f7a57","slug":"farmer-dies-due-to-lightning-while-working-in-the-field-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में बारिश के दौरान खेत देखने गया था युवक, आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में बारिश के दौरान खेत देखने गया था युवक, आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत
Thu, 25 Jun 2020 01:05 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 25 Jun 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से बड़ी खबर आ रही है। सेवरही थाना क्षेत्र के ग्राम सभा परसा उर्फ सिरिसिया के गया मिश्र टोले में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
ये है मामला
मिलि जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की सुबह बारिश के दौरान गया मिश्र टोले का निवासी लक्षन गुप्ता (25) खेत देखने गया था। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में खलबली मच गई। घटनास्थल पर परिजनों व ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पिपराघाट पुलिस चौकी के इंचार्ज शीतला प्रसाद सिंह, हल्का लेखपाल जयंत गुप्ता, ग्राम प्रधान रामायन पटेल, कांस्टेबल नागेन्द्र सिंह व आदित्य राजभर की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हल्का लेखपाल का कहना है कि उन्होंने इसकी रिपोर्ट तमकुहीराज तहसील प्रशासन को भेज दी है।
विज्ञापन