{"_id":"61c45bd0eb9db402895cb82c","slug":"farmer-dies-after-being-hit-by-bike-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: बाइक की चपेट में आने से किसान की मौत, गांव में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: बाइक की चपेट में आने से किसान की मौत, गांव में मचा हड़कंप
Thu, 23 Dec 2021 04:51 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 23 Dec 2021 04:51 PM IST
सार
राजा हुसैनदोपहर में साइकिल से खेत देखने के लिए जा रहे थे। अभी वह थाना क्षेत्र के बन चौराहे के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार में आ रही बाइक की चपेट में ले लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : social media
विस्तार
देवरिया जिले के खामपार थाना क्षेत्र के भवानी छापर-प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर बृहस्पतिवार की दोपहर में बन चौराहे के पास बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
खामपार थाना क्षेत्र के परसौनी दीक्षित निवासी राजा हुसैन (60) दोपहर में करीब 1:30 बजे साइकिल से खेत देखने के लिए जा रहे थे। अभी वह थाना क्षेत्र के बन चौराहे के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार में आ रही बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने घायलावस्था में उनको भाटपाररानी सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना जब उनके घर पहुंची तो परिजन दहाड़े मार कर रोने लगे। परिजनों की चीत्कार सुनकर ग्रामीण दरवाजे पर पहुंच गए। बिलखते घर वालों को ढांढस बंधाया। राजा हुसैन के दो बेटे और तीन बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।
विज्ञापन