फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Farmer death during police raid in Gorakhpur

Gorakhpur News: पुलिस की दबिश के दौरान किसान की मौत, विरोध में पांच घंटे हाईवे जाम

Thu, 15 Jun 2023 03:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 15 Jun 2023 03:20 PM IST
सार

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि गंभीर रूप से मारपीट करने के मामले में रामसकल आरोपी था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए गई थी। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा। पुलिस भी पीछे गई तो वह गिर पड़ा। बेहोशी के हाल में उसे सीएचसी फिर जिला अस्पताल लगाया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Farmer death during police raid in Gorakhpur
हाईवे जाम करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के बांसगांव क्षेत्र के चाड़ी गांव में बुधवार सुबह दबिश के दौरान गैर इरादतन हत्या की कोशिश के आरोपी किसान रामसकल यादव (50) की मौत हो गई। आरोप है कि भागने के दौरान पीछा करते समय सिपाहियों ने लात मार दी, जिससे वह गिर गए और जान चली गई। जबकि, पुलिस ने लात मारने से इनकार किया है। उधर, बेहोशी के हालत में जिला अस्पताल लाए गए रामसकल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


रामसकल की मौत की सूचना के बाद परिजनों ने बांसगांव-कौड़ीराम रोड पर चाड़ी गांव के बाहर सुबह 8:30 बजे जाम लगा दिया। करीब पांच घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। वाहनों को डायवर्ट कर पुलिस ने भेजा। दोपहर 1:15 बजे के करीब आर्थिक सहयोग और परिवार में नौकरी का आश्वासन देकर प्रशासनिक अफसरों ने जाम खत्म कराया।
विज्ञापन


वहीं, दो डॉक्टरों की टीम ने वीडियोग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम किया, जिसमें शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत की असल वजह जानने के लिए विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: मम्मी मुझे बचा लो: गहरे पानी में जाते हुए चिल्लाने लगा दिलशान, एक-एक कर पांच डूबे, मौत के मंजर पर भारी ममता

जानकारी के मुताबिक, चाड़ी गांव के रामसकल का पट्टीदार मिश्री यादव से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। 17 मार्च की रात में मारपीट होने पर पुलिस ने मिश्री की तहरीर पर रामसकल यादव के खिलाफ मारपीट व धमकी देने की धारा में केस दर्ज किया। सिर पर चोट लगाने की वजह से मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की कोशिश की धारा 308 बढ़ा दी। बीते दिनों मिश्री ने पुलिस अफसर से मिलकर गिरफ्तारी न होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में थी।

इसे भी पढ़ें: कुशीनगर में झोपड़ी में लगी आग, चपेट में आने से महिला और पांच बच्चे जिंदा जले

बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी घर पर मौजूद है। सूचना पर विवेचक दरोगा, दो सिपाहियों के साथ गांव में गिरफ्तारी के लिए गए थे। बताया जा रहा है कि पुलिस बाहर मौजूद थी और आरोपी भागने लगा। उसे भागता देख सिपाही भी पीछे दौड़ पड़े।

इस दौरान आरोपी संदिग्ध हाल में खेत में गिरकर बेहोश हो गया। पुलिस ने इसकी सूचना प्रधान को दी और उसे लेकर सीएचसी बांसगांव पहुंची। डॉक्टर जेपी वर्मा ने जांच की और पल्स कम होने पर तत्काल प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद रामसकल को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed