{"_id":"5eee40ab8ebc3e4329201292","slug":"farmer-dead-due-to-thunder-gorakhpur-news-gkp355374520","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से धान की रोपाई कर रहे किसान की मौत, दूसरा झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से धान की रोपाई कर रहे किसान की मौत, दूसरा झुलसा
विज्ञापन
हाटा नगर पालिका के वार्ड संख्या पांच पगरा नगर में बिजली गिरने से किसान की मौत के बाद रोते बिलखते प?
- फोटो : KUSHINAGAR
बिजली गिरने से धान की रोपाई कर रहे किसान की मौत, दूसरा झुलसा
हाटा (कुशीनगर)। शनिवार दोपहर बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में एक किसान की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। झुलसे किसान को हाटा सीएचसी से गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। जानकारी होने पर पुलिस व प्रशासनिक अफसर भी सीएचसी पहुंच गए।
हाटा नगर पालिका के वार्ड संख्या पांच पगरा नगर के रामाश्रय प्रसाद (55) अपने खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। बारिश भी हो रही थी। कड़क के साथ बिजली गिरी और रामाश्रय प्रसाद गंभीर रूप से झुलस गए। अगल बगल के खेतों में काम कर रहे किसान पहुंचे और उन्हें हाटा सीएचसी पहुंचाया। इलाज से पहले ही रामाश्रय प्रसाद ने दम तोड़ दिया। दूसरी घटना में हाटा कोतवाली क्षेत्र के भिस्वा गांव में धान की रोपाई कर रहे मनोज कनौजिया (32) बिजली गिरने से बुरी तरह झुलस गए। उन्हें भी सीएचसी लाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
बिजली गिरने की इन दोनों घटनाओं की जानकारी होने पर पुलिस और प्रशासनिक अफसर हाटा सीएचसी पहुंचे। जहां मृतक किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।