{"_id":"62f7ea43dad3613d55233dd2","slug":"famous-eye-surgeon-dr-k-singh-is-no-more-gorakhpur-news-gkp44702959","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के प्रसिद्ध नेत्र सर्जन डॉ. के सिंह नहीं रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के प्रसिद्ध नेत्र सर्जन डॉ. के सिंह नहीं रहे
विज्ञापन
डॉ के सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के प्रसिद्ध नेत्र सर्जन डॉ. के सिंह नहीं रहे
देवरिया। शहर के प्रसिद्ध नेत्र सर्जन डॉ. के सिंह का शनिवार की शाम राघव नगर स्थित आवास पर आकस्मिक निधन हो गया। वह करीब 85 वर्ष के थे। दोपहर तक अपनी क्लीनिक पर उन्होंने मरीज देखे। उन्होंने जिला अस्पताल में काफी दिनों तक सेवा दी। वह अपर निदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
डॉ. सिंह मृदुभाषी व सरल स्वाभाव के थे। वह राज ऑप्टोमेट्रिस्ट कॉलेज देवरिया तथा आशीष पैरामेडिकल कॉलेज के संस्थापक थे। अपनी कार्यशैली से राष्ट्रीय अंधता नियंत्रण कार्यक्रम को शिखर पर पहुंचाने में भूमिका निभाई थी। वह इशारा तथा रेडक्रॉस सोसाइटी के संस्थापक सदस्य भी थे। उनके निधन की खबर मिलने पर पूर्व एमएलसी कनकलता सिंह, हियुवा नेता नीरज शाही, डॉ. प्रमोद त्रिपाठी, पवन त्रिपाठी, डॉ. मनीष तिवारी, हरिशंकर मणि त्रिपाठी, सपा नेता बजरंग बहादुर सिंह आदि उनके आवास पर पहुंचे।
उधर, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. जेएन पांडेय, सह संयोजक डॉ. डीके पांडेय, क्षेत्रीय संयोजक डॉ. विपिन बिहारी शुक्ला, डॉ. अनिरुद्ध सिंह आदि ने शोक जताया है।