फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Family will get treatment and health information on LED screen in deoria

देवरिया डीएम की खास पहल: एलईडी स्क्रीन पर परिजन ले सकेंगे इलाज और स्वास्थ्य की जानकारी

Wed, 19 May 2021 03:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Wed, 19 May 2021 03:19 PM IST
सार

जिला अस्पताल के एमसीएच विंग मेन गेट पर स्थापित की गई एलईडी स्क्रीन, तीमारदारों को मिली राहत, डीएम की हो रही तारीफ

 

विज्ञापन
Family will get treatment and health information on LED screen in deoria
एलईडी स्क्रीन पर अपनों को देखते तीमारदार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले के जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में भर्ती मरीज के परिजनों को दुविधा नहीं झेलनी पड़ेगी। वह बाहर से ही अपने मरीज के इलाज और स्वास्थ्य का हाल जान सकेंगे। परिजनों की सहूलियत के लिए एमसीएच विंग मेन गेट पर जिला प्रशासन ने एलईडी स्क्रीन लगवा दी है। इससे मरीज के हो रहे इलाज की जानकारी बाहर से ही मिल जाएगी।

विज्ञापन


मंगलवार को शुरू हुई इस व्यवस्था से तीमारदार बेहद खुश दिखे। लोगों का कहना था कि कोविड मरीजों के पास सीसीटीवी कैमरा लगने और भीतर की गतिविधि दिखाए जाने से इलाज की व्यवस्था पारदर्शी होगी। मरीजों के परिजनों ने डीएम के इस पहल की सराहना की।
विज्ञापन


डीएम आशुतोष निरंजन ने कहा कि वार्डों में भर्ती मरीजों के इलाज आदि की जानकारी के लिए परिजनों की जिज्ञासा रहती है। इसको देखते हुए यह पारदर्शी व्यवस्था बनाई गई। ताकि परिजन कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों के समय-समय पर हो रहे दवा इलाज को देख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमसीएच विंग के नामित मजिस्ट्रेट एसडीएम अरुण कुमार ने बताया कि परिजन अब इस स्क्रीन पर इलाज और मरीज के स्वास्थ्य आदि की जानकारी ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed