{"_id":"6a554bb6ce5acd46b50df51c","slug":"family-members-searched-for-the-elderly-woman-all-night-and-had-her-admitted-to-the-hospital-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1385061-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सामुदायिक शौचालय में रातभर बंद रहीं वृद्धा, अचेतावस्था में मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सामुदायिक शौचालय में रातभर बंद रहीं वृद्धा, अचेतावस्था में मिलीं
Tue, 14 Jul 2026 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 14 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
बड़हलगंज (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के मदरिया गांव में 60 वर्षीय मुनक्का देवी रविवार रात सामुदायिक शौचालय के अंदर ही अचेत हो गईं और अनजाने में पूरी रात वहीं बंद रहीं। उधर, परिजन रातभर उनकी तलाश करते रहे। सोमवार सुबह शौचालय खुलने पर वह अचेतावस्था में मिलीं।
ग्राम प्रधान महेंद्र शर्मा के अनुसार, परिवार में रविवार को हुए विवाद के कारण मुनक्का देवी मानसिक रूप से परेशान थीं। आशंका है कि रात में शौचालय जाने के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे अंदर ही बेहोश हो गईं। इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
बताया जा रहा है कि महिला केयरटेकर ने रविवार रात दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब न मिलने के कारण शौचालय खाली समझकर मुख्य फाटक बंद कर दिया। सोमवार को अचेतावस्था में मिलने के बाद ग्रामीणों और परिजन ने उन्हें तुरंत बड़हलगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।