फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Family members enraged over youth's death; wife beaten; two injured in stone-pelting at police.

UP: शनिवार को मनाया जन्मदिन, रविवार को फंदे से लटका मिला शव-हंगामा; पुलिस पर पथराव में 2 सिपाही घायल

Mon, 06 Jul 2026 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 06 Jul 2026 01:38 AM IST
सार

ग्रामीणों के मुताबिक, पंकज ने रविवार को अपना जन्मदिन मनाया था और रात में घर लौटा था। इसके बाद सोमवार को उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ लोग इसे आत्महत्या मान रहे हैं, जबकि परिजन हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Family members enraged over youth's death; wife beaten; two injured in stone-pelting at police.
मृतक पंकत की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पिपराइच थाना क्षेत्र के ककरहिया गांव में रविवार को एक युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और इलाके में तनाव का माहौल बन गया। शव को कब्जे में लेने पहुंची पुलिस टीम का वहां विरोध होने लगा।

विज्ञापन


इस बीच मृतक के घरवालों ने पत्नी पर हत्या का आरोप लगाते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने उसे बचाने की कोशिश की तो टीम पर पथराव शुरू हो गया, जिसमें दो सिपाही घायल हो गए। हत्या के आरोप में पत्नी समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान ककरहिया निवासी ब्रह्मदेव निषाद के बेटे पंकज कुमार निषाद (25) के रूप में हुई है। पंकज घर पर रहकर ड्राइविंग और साउंड सिस्टम का काम करता था। वह परिवार का बड़ा बेटा था। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया और मां सुधा देवी बेसुध हो गईं।

मामले में पुलिस ने पंकज की पत्नी प्रतिमा, बहन प्रीति और उसके पति राजेश साहनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

Family members enraged over youth's death; wife beaten; two injured in stone-pelting at police.
रोते बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजन और ग्रामीणों का आरोप है कि पंकज की पत्नी प्रतिमा साहनी (26) से उसका वैवाहिक जीवन ठीक नहीं चल रहा था। पंकज पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था और इसी कारण मामला संदिग्ध लग रहा है। घरवालों ने मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।

शनिवार को मनाया था जन्मदिन
ग्रामीणों के मुताबिक, पंकज ने रविवार को अपना जन्मदिन मनाया था और रात में घर लौटा था। इसके बाद सोमवार को उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ लोग इसे आत्महत्या मान रहे हैं, जबकि परिजन हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

Family members enraged over youth's death; wife beaten; two injured in stone-pelting at police.
पथराव में पुलिस का क्षतिग्रस्त गाड़ी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
समझाने पर नहीं माने ग्रामीण, काफी देर तक हंगामा
सूचना पर पहुंची पिपराइच पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की लेकिन परिजन और ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान शव को हटाने को लेकर काफी देर तक हंगामा और नोकझोंक हुई। स्थिति बिगड़ने पर भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिसमें कांस्टेबल सुनील यादव और इम्तियाज अहमद घायल हो गए। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया और फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

बोले अधिकारी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में किसी प्रकार की साजिश या अन्य तथ्य सामने आते हैं तो आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी: ज्ञानेंद्र कुमार, एसपी नाॅर्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed