{"_id":"61c45915a89cb8363d300bed","slug":"family-members-created-a-ruckus-by-accusing-them-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: हत्या का आरोप लगाकर मायके वालों ने किया हंगामा, संदिग्ध हाल में मिला था विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: हत्या का आरोप लगाकर मायके वालों ने किया हंगामा, संदिग्ध हाल में मिला था विवाहिता का शव
Thu, 23 Dec 2021 04:40 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 23 Dec 2021 04:40 PM IST
सार
धवरेपार बढ़या में संदिग्ध हाल में हुई विवाहिता की मौत का मामला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी पुलिस की नजर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संतकबीरनगर जिले के महुली क्षेत्र के धवरेपार बढ़या में संदिग्ध हाल में हुई विवाहिता की मौत से गुस्साए मायके वालों ने बृहस्पतिवार को जमकर हंगामा किया। इस दौरान कुछ ग्रामीणों से भी तकरार हुई। पुलिस ने हस्तक्षेप करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों ने विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है।
विज्ञापन
धवरेपार बढ़या निवासी परमानंद उर्फ साधु चौहान रोजगार के सिलसिले में अहमदाबाद गए हैं। घर पर उनकी 32 वर्षीय पत्नी अलका और दो बेटे रहते थे। बुधवार की शाम संदिग्ध हाल में अलका चौहान की मौत हो गई। मृतका की सास झिनकानी ने बताया कि वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खेत में गई थी। घर पर बहू अलका मौजूद थी।
विज्ञापन
खेत से घर आने पर देखा कि बहू अलका की लाश कमरे में छत की कुंडी से लटक रही थी। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजन शव को नीचे उतार दिए थे। जबकि विवाहिता के जेठ रात में ही घर छोड़ कर भाग गए। सूचना पर देर शाम पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को मायके वाले आ गए। ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। कुछ लोगों ने समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। पुलिस ने सास व जेठानी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतका के भाई खलीलाबाद के बेलदारी टोला निवासी विशाल ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने ग्राम प्रधान राजनाथ यादव की मौजूदगी में मृतका के कमरे के दरवाजे पर ताला लगा दिया।
एसओ कृष्णदेव सिंह ने बताया कि मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।