फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   thirty fake teachers suspended in gorakhpur

परिषदीय विद्यालयः अब तक 30 शिक्षक हुए निलंबित, कुटरचित दस्तावेजों के सहारे नौकरी की मिली थी शिकायत

Wed, 29 Apr 2020 11:29 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Wed, 29 Apr 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
thirty fake teachers suspended in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर।
उरुवा ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय टिकरी बुजुर्ग में तैनात रहे सुनील पांडेय को निलंबित किए जाने के साथ ही अब तक बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से अब तक 30 शिक्षकों को निलंबित किया जा चुका है। वहीं 15 और शिक्षकों के खिलाफ जांच चल रही है।
विज्ञापन


इन सभी शिक्षकों के खिलाफ बेसिक शिक्षा विभाग को कुटरचित दस्तावेजों के सहारे नौकरी की शिकायत मिली थी। विभाग की ओर से जब आरोपी शिक्षकों को सत्यापन के लिए बुलाया गया तो ये दस्तावेज लेकर उपस्थित नहीं हुए। कईयों ने तो विद्यालय पर आना भी छोड़ दिया है।
विज्ञापन


विभाग की तरफ से सभी आरोपियों के हाईस्कूल और इंटर के अंकपत्र और प्रमाणपत्र के साथ स्नातक और बीएड, बीटीसी के प्रमाणपत्रों का सत्यापन बोर्ड और संबंधित विश्वविद्यालयों को भेजा गया है। जैसे जैसे सत्यापन की रिपोर्ट आती जाएगी, वैसे वैसे इन शिक्षकों के निलंबन को बर्खास्तगी में बदलने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के बाद से ही आरोपी शिक्षकों की तरफ से सत्यापन नहीं कराया जा रहा है। बार बार नोटिस देने के बाद भी जब शिक्षक हाजिर नहीं हो रहे हैं तो उन्हें निलंबित करते हुए उनके वेतन संचालन पर रोक लगा दी जा रही है। कोट मात्र शिकायत मिल जाने से किसी शिक्षक के फर्जी होने की पुष्टि नहीं हो जाती है।


ऐसे में शिक्षकों से ये अपेक्षा की जाती है कि वो विभाग में आकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराएं। सत्यापन से दूरी बनाने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।
बीएन सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed