फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fake MLA roaming around creating havoc arrested, case against former minister's son also

Gorakhpur News: भौकाल बनाए घूम रहा नकली विधायक गिरफ्तार, पूर्व मंत्री के बेटे पर भी केस

Thu, 15 Feb 2024 04:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 15 Feb 2024 04:34 PM IST
सार

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि विधानसभा का फर्जी पास बनवाकर चल रहे वाहनों पर कार्रवाई की गई है। इस तरह की गाड़ियां सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हैं। इस पास का इस्तेमाल कर यह विधानसभा जैसे सुरक्षित जगह पर फर्जीवाड़ा कर दाखिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
Fake MLA roaming around creating havoc arrested, case against former minister's son also
फर्जी लोगो लगाने के आरोप में गिरफ्तार आदित्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विधानसभा का फर्जी पास लगाकर शहर में घूम रहे चार वाहनों को पुलिस ने बुधवार को सीज कर दिया। तीन वाहन मालिकों पर केस दर्ज कर एक को गिरफ्तार भी कर लिया है। जिन लोगों पर केस दर्ज किया गया है, उनमें एक पूर्व मंत्री का बेटा है, जबकि एक खुद को संतकबीरनगर जिले के एक विधायक का भतीजा बता रहा था।

विज्ञापन


एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पुलिस के पास लगातार शिकायतें आ रही थी कि विधायक, विधान परिषद सदस्य का फर्जी पास लगाकर लोग हूटर बजाकर घूम रहे हैं। इस पर एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई की अगुवाई में पुलिस ने अभियान चलाया। इसमें चार वाहन पकड़े गए। बताया कि एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई बुधवार सुबह पुलिस आफिस पहुंचे तो वहां एक वाहन दिखा, जिसपर विधानसभा का पास और विधायक का स्टीकर लगा था।
विज्ञापन


एसपी सिटी के रोकने पर उसमें सवार व्यक्ति तरह-तरह की बातें करने लगा। लेकिन, एसपी सिटी ने कैंट पुलिस को बुलाकर वाहन को सीज करा दिया। आपोपी की पहचान चिलुआताल के बैजनाथपुर निवासी समर यादव के रूप में हुई है।वहीं, रामगढ़ताल पुलिस ने भी जांच के दौरान एक वाहन को पकड़ा। उस पर विधायक लिखा था। उसमें सवार युवक ने खुद को संतकबीरनगर के एक विधायक का भतीजा बताया। लेकिन सख्ती होने पर सच बता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि उसके पड़ोस के चाचा संतकबीरनगर के एक पूर्व विधायक के करीबी हैं। उनके वाहन का नंबर भी 2121 है, इस वजह से उनके पास की फोटो खींचकर उसने भी बनवा लिया और गाड़ी पर लगवा लिया। पुलिस ने वाहन को सीज कर युवक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान रामगढ़ताल के आजाद चौक निवासी आदित्य सिंह के रूप में हुई है। वह मूलरूप से संतकबीरनगर के कोतवाली इलाके के पठखौली गांव का रहने वाला है।

इसके अलावा कैंट पुलिस ने दो और वाहन पकड़े। एक पर मार्शल उत्तर प्रदेश विधानसभा का पास लगा था। वह गाड़ी पूर्व मंत्री देवनारायण सिंह के बेटे हिंमाशु उर्फ नवनीत के नाम पर दर्ज है। पुलिस ने पूर्व मंत्री के बेटे पर केस दर्ज कर लिया। एक अन्य गाड़ी पर विधायक का लोगो लगा था, जो पीपीगंज के रायपुर निवासी रवींद्र कुमार के नाम से है। इस पर भी केस दर्ज कर लिया गया है।


एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि विधानसभा का फर्जी पास बनवाकर चल रहे वाहनों पर कार्रवाई की गई है। इस तरह की गाड़ियां सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हैं। इस पास का इस्तेमाल कर यह विधानसभा जैसे सुरक्षित जगह पर फर्जीवाड़ा कर दाखिल हो सकते हैं। सभी पर केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया गया है। अन्य की जांच की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed