{"_id":"696cdb6cb167ec9d450754f8","slug":"fake-ips-officer-demands-rs-2-lakh-extortion-from-businessman-in-gorakhpur-threatens-encounter-2026-01-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'2 लाख नहीं दिए तो कर दूंगा एनकाउंटर':IPS बन कपड़ा व्यापारी से रंगदारी मांगने पहुंच गया, व्यापारी ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'2 लाख नहीं दिए तो कर दूंगा एनकाउंटर':IPS बन कपड़ा व्यापारी से रंगदारी मांगने पहुंच गया, व्यापारी ने की शिकायत
Sun, 18 Jan 2026 06:39 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 18 Jan 2026 06:39 PM IST
सार
नगर पंचायत पीपीगंज के वार्ड नंबर 17 अटल नगर निवासी संदीप सिंह पेशे से कपड़ा व्यापारी है। संदीप ने बताया कि कुछ दिन पूर्व शाम के समय एक व्यक्ति आईपीएस अधिकारी की वर्दी पहनकर उसके घर पहुंचा और खुद को स्थानीय आईपीएस अधिकारी बताते हुए दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने लगा।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
विस्तार
पीपीगंज थाना क्षेत्र में खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर कपड़ा व्यापारी से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यापारी ने आरोपी पर वर्दी पहनकर घर पहुंचने, फर्जी मुकदमे में फंसाने और एनकाउंटर कराने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
नगर पंचायत पीपीगंज के वार्ड नंबर 17 अटल नगर निवासी संदीप सिंह पेशे से कपड़ा व्यापारी है। संदीप ने बताया कि कुछ दिन पूर्व शाम के समय एक व्यक्ति आईपीएस अधिकारी की वर्दी पहनकर उसके घर पहुंचा और खुद को स्थानीय आईपीएस अधिकारी बताते हुए दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने लगा।
विज्ञापन
धमकी दी कि यदि दो दिन के भीतर रकम नहीं दी गई तो किसी थाने के हत्या के मुकदमे में फर्जी तरीके से फंसा कर जेल भिजवा दिया जाएगा। अथवा किसी अपराध में फंसा कर फर्जी एनकाउंटर करवा दिया जाएगा। आरोपी जब उन्हें धमकी दे रहा था तो गोरखनाथ क्षेत्र के रहने वाले विनोद सिंह भी वहां पर मौजूद थे।
विज्ञापन
आरोपी की धमकियों से वह काफी डर गया। बाद में जानकारी करने पर पता चला कि धमकी देने वाला शख्स कोई आईपीएस नहीं बल्कि थानाक्षेत्र के र्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर का रहने वाला शनि वर्मा है। जो किसी भी प्रकार से पुलिस विभाग में अधिकारी नहीं है। इसके बाद व्यापारी ने आरोपी के खिलाफ शनिवार को पीपीगंज थाने मं तहरीर दी। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।