फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fake ID of Gorakhpur SSP Dinesh kumar prabhu created on Facebook Whatsapp SSP informed to be alert through Twitter

यूपी: फेसबुक-व्हाट्सएप पर बनाई गोरखपुर एसएसपी की फर्जी आईडी, पूर्व एडीजी की आईडी भी हो चुकी है हैक

Fri, 09 Jul 2021 01:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 09 Jul 2021 01:19 PM IST
सार

एसएसपी ने खुद ट्विटर के जरिए दी जानकारी, सावधान रहने को कहा।

विज्ञापन
Fake ID of Gorakhpur SSP Dinesh kumar prabhu created on Facebook Whatsapp SSP informed to be alert through Twitter
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश प्रभु ने गुरुवार को अपने ट्विटर हैंडल से दो घंटे में दो ट्वीट करके फेसबुक आईडी हैक होने की जानकारी दी। साथ ही कहा कि व्हाट्सएप की फर्जी आईडी भी बनाई गई है। इसके जरिए पैसे की मांग की जा रही है। ये साइबर अपराधी हैं। 
विज्ञापन


एसएसपी ने पहला ट्वीट गुरुवार की शाम 6 बजे किया। उन्होंने लिखा, कुछ साइबर अपराधी और धोखेबाज मेरे नाम, सोशल मीडिया पर बने प्रोफाइल आईडी से फोटो चोरी करके फर्जी आईडी बनाई है। अब रुपये की मांग भी कर रहे हैं। अगर आपके पास ऐसा कोई मैसेज आता है तो कृपया जवाब न दें। करीब एक घंटे बाद एसएसपी का दूसरा ट्वीट आया। इसमें कहा कि फेसबुक और व्हाट्सएप पर मेरी फोटो लगाकर फर्जी आईडी बनाई गई है। मेरी फ्रेंड लिस्ट और कॉंटेक्ट में जो लोग हैं, उनसे ऑनलाइन पैसे की मांग की जा रही है। इनके रिक्वेस्ट पर पैसे ट्रांसर्फर नहीं करना है। 
विज्ञापन


कोई पैसे मांगे तो झांसे में न आएं: एसएसपी
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक (एसएसपी) दिनेश प्रभु ने ट्वीट करके अपने अपने सभी परिचितों, दोस्तों आदि को साइबर अपराधी द्वारा फेसबुक, व्हाट्सएप पर उनकी फर्जी आईडी बनाने की जानकारी देते हुए सतर्क रहने को कहा। उन्होंने कहा कि ये साइबर अपराधी हैं। यदि किसी से पैसा मांगे तो झांसे में न आएं। झांसे में आए तो ठगी का शिकार भी हो सकते हैं। एसएसपी ने पहला ट्वीट करते हुए कहा कि अगर आपके पास रुपये मांगने या ऐसा कोई मैसेज आता है तो कृपया जवाब न दें। करीब एक घंटे बाद एसएसपी का दूसरा ट्वीट आया। इसमें एसएसपी ने कहा है कि इनके रिक्वेस्ट पर पैसे ट्रांसफर नहीं करना है। दोनों मैसेज पर रात 9 बजे तक कुल 17 लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। लिखा था कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इस तरह के अपराधी पुलिस के आला अफसर को भी नहीं छोड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व एडीजी की आईडी भी हो चुकी है हैक

एसएसपी दिनेशक कुमार प्रभु ने बताया कि ठगी के प्रयास का एक मामला सामने आया था। मेरी फोटो व आईडी का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। इसकी सूचना साइबर अपराध शाखा को दी गई है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। हैकर की तलाश की जा रही है। कोई धोखे में आकर ठगा ना जा सके। लिहाजा, ट्विटर के माध्यम से जानकारी साझा कर दी है। 

साइबर अपराधियों ने पिछले वर्ष गोरखपुर जोन के एडीजी दावा शेरपा की फेसबुक आईडी हैक कर ली थी। उनकी फ्रेंड लिस्ट में शामिल लोगों को मैसेज भेज कर रुपये की मांग की गई थी। संदेह होने पर लोगों ने पुलिस के उच्च अधिकारियों के साथ ही एडीजी जोन कार्यालय को जानकारी दी। पुलिस हरकत में आई और साइबर थाने में तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इस मामले की भी जांच चल रही है लेकिन अभी तक कुछ नहीं हो सका। दरअसल, पिछले वर्ष जुलाई में तारामंडल क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की फेसबुक पर एडीजी जोन गोरखपुर का फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा गया था। इसके बाद जालसाज ने मैसेंजर पर बात कर 15 हजार रुपये की मांग की थी। एडीजी के आईडी से इस तरह रुपये की डिमांड देख अभिनव को शक हुआ। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed