फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fake advertisement removed in name of recruitment in airport Gorakhpur

गोरखपुर: एयरपोर्ट में भर्ती के नाम पर निकाला फर्जी विज्ञापन, ऐसे हुआ खुलासा

Thu, 14 Apr 2022 12:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 14 Apr 2022 12:34 PM IST
सार

गोरखपुर एयरपोर्ट के मुख्य सुरक्षा अधिकारी विजय कौशल ने कहा कि एयरपोर्ट पर फिलहाल किसी तरह की भर्ती नहीं की जा रही है। कुछ लोग जगह-जगह पोस्टर चस्पा करके भर्ती कराने का झांसा देते हैं। इससे सावधान रहें।

विज्ञापन
Fake advertisement removed in name of recruitment in airport Gorakhpur
Gorakhpur airport - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्जी विज्ञापनों के जरिए एयरपोर्ट में भर्ती के नाम पर एक बार फिर जालसाजों ने जाल फैलाया है। शहर के विभिन्न प्रमुख इलाकों में एयरपोर्ट में भर्ती के विज्ञापन चस्पा किए गए हैं। एयरपोर्ट प्रशासन ने युवाओं को आगाह करते हुए ऐसे किसी विज्ञापन के झांसे में नहीं आने की अपील की है। साथ ही मामले की सूचना पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों को भी दी है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने ऐसे विज्ञापन को पूरी तरह से फर्जी बताया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ये सभी पोस्टर बीते एक सप्ताह के भीतर शहर के विभिन्न इलाकों में चस्पा किए गए हैं।  गोलघर के इंदिरा बाल विहार तिराहे से लेकर करीब-करीब हर प्रमुख जगह पर विज्ञापन वाले पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों पर ‘डायरेक्ट एयरपोर्ट भर्ती’ लिखकर एक मोबाइल नंबर दिया हुआ है। पोस्टरों पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, डायरेक्ट एयरपोर्ट भर्ती। अनपढ़ से ग्रेजुएट तक लड़के और लड़कियां चाहिए। पोस्ट : पासपोर्ट चैकर्स, असिस्टेंट सुपरवाइजर, सुपरवाइजर, हेल्पर, सैलरी : 15,500 से 32,780 तक (रहना-खाना फ्री, ओवरटाइम भी) दर्ज है।

विज्ञापन

सावधान रहने की जरूरत

एयरपोर्ट अधिकारियों ने अपील की है कि विज्ञापनों की लुभावनी भाषा से सावधान रहें। ऐसे विज्ञापन बेरोजगारों को फंसाने के लिए तैयार किए जाते हैं। लोकल में इनका कोई ऑफिस नहीं होता, मोबाइल नंबर के जरिए नौकरी देने के दावे करते हैं। ऐसे लोग कमिटमेंट अमाउंट, ट्रेनिंग फीस, कंसल्टेंट फीस, नॉन रिफंडेबल सिक्योरिटी मनी इत्यादि मांगते हैं। रुपये जमा कराने पर कोई भी फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दे देते हैं। एयरपोर्ट पर जाकर पता लगता है कि ऐसी कोई भर्ती नहीं निकली।

विज्ञापन
विज्ञापन

धोखाधड़ी ऐसे पहचानें

धोखाधड़ी के इस तरह के विज्ञापनों में कम काम, किसी प्रोफेशनल डिग्री और अनुभव के बिना भी अधिक सैलरी का ऑफर दिया जाता है। क्रेडिट कार्ड, बैंक एकाउंट और अन्य व्यक्तिगत जानकारी मांगी जाती है। बिना किसी सेलेक्शन प्रक्रिया या इंटरव्यू के जॉब लेटर देने की बात करते हैं। ऐसे ऑफर्स जिसमें आपसे ऑनलाइन ट्रांसफर और कूरियर के जरिए रुपये देने की बात कही जाती है।

एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि एयरपोर्ट की अधिकृत वेबसाइट पर ही नौकरी के विज्ञापन निकाले जाते हैं। इसकी सूचना इंप्लायमेंट न्यूज पेपर के अलावा राष्ट्रीयकृत अखबारों में सूचना प्रकाशित की जाती है।

पहले भी हो चुकी है ठगी

दो साल पहले एयरपोर्ट में नौकरी देने के नाम पर जालसाजों द्वारा 50 से अधिक युवकों से ठगी का मामला प्रकाश में आया था। 15 सितंबर 2019 को भी बांसगांव में रहने वाले एक युवक से जालसाजों ने ठगी कर ली। ज्वाइनिंग लेटर लेकर वह एयरपोर्ट पर पहुंचा तो मालूम हुआ कि ऐसे किसी पोस्ट के लिए भर्ती निकली ही नहीं थी।  

गोरखपुर एयरपोर्ट के मुख्य सुरक्षा अधिकारी विजय कौशल ने कहा कि एयरपोर्ट पर फिलहाल किसी तरह की भर्ती नहीं की जा रही है। कुछ लोग जगह-जगह पोस्टर चस्पा करके भर्ती कराने का झांसा देते हैं। इससे सावधान रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed