फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Facility given to study the subject left in the final year of graduationFacility given to study the subject left in the final year of graduation

Gorakhpur News: पढ़ाई पूरी होने के बाद एक नए विषय से भी स्नातक कर सकेंगे विद्यार्थी

Thu, 26 Mar 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Facility given to study the subject left in the final year of graduationFacility given to study the subject left in the final year of graduation
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की प्रवेश समिति की बैठक बुधवार को संपन्न हुई। इसमें अहम निर्णय लिए गए। जो छात्र स्नातक परीक्षा के अंतिम वर्ष में छोड़े गए विषय को दोबारा पढ़ना चाहते हैं, वे पढ़ाई कर सकेंगे। इसके अलावा किसी एक नए विषय से भी स्नातक की डिग्री हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन



कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता मे प्रवेश समिति के निर्णय के अनुसार, ऐसे विद्यार्थी अब निर्धारित प्रावधानों के तहत अपनी पढ़ाई कर सकेंगे। समिति ने आगामी सत्र से एमएससी माइक्रोबायोलॉजी पाठ्यक्रम में सीटों की संख्या 30 से बढ़ाकर 40 करने को भी अपनी मंजूरी दे दी।
विज्ञापन


समिति ने आगामी सत्र में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ करने को हरी झंडी दे दी। इसके अलावा नए सत्र से प्रारंभ हो रहे चार नए पाठ्यक्रमों एमफॉर्म (फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री), एमफॉर्म (फार्मास्यूटिक्स), बीटेक (एआई डीएस) और बीसीए (एआई एमएल) को भी विद्या परिषद व कार्य परिषद की स्वीकृति की प्रत्याशा में मंजूरी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति ने बीए पाठ्यक्रम की ऑनलाइन काउंसिलिंग के लिए नए विषय संयोजन को भी अपनी स्वीकृति दे दी। बता दें कि, बीते वर्ष प्रवृत्त विषय संयोजन में संशोधन के लिए प्राप्त प्रस्तावों पर विचार करते हुए अधिष्ठाता कला संकाय की अध्यक्षता में गठित समिति ने नए संयोजन की संस्तुति की थी।




बैठक में प्रति कुलपति प्रो. शांतनु रस्तोगी, प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष सिन्हा, कुलसचिव धीरेंद्र श्रीवास्तव, परीक्षा नियंत्रक कुलदीप सिंह समेत सभी अधिष्ठाता व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed