फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Facilities were reviewed through physical verification and inspection can be done even today.

Gorakhpur News: आयुष विश्वविद्यालय पहुंची एनसीआईएसएम की टीम, की गहन जांच

Sat, 23 May 2026 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 23 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Facilities were reviewed through physical verification and inspection can be done even today.
भटहट (गोरखपुर)। भारतीय चिकित्सा प्रणाली के लिए राष्ट्रीय आयोग (एनसीआईएसएम) की टीम शुक्रवार को महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय पहुंची। टीम ने भौतिक सत्यापन कर व्यवस्था व सुविधाओं का जायजा लिया। टीम शनिवार को भी निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे एनसीआईएसएम की टीम विश्वविद्यालय में पहुंची। वहां से विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ सबसे पहले ओपीडी में पहुंची। वहां मरीजों से इलाज की सुविधा और दवाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद टीम ने ऑपरेशन थिएटर, दवा वितरण कक्ष, दवा भंडारण कक्ष के साथ ही पंचकर्म और फार्मेसी विभाग में व्यवस्था और सुविधाओं की पड़ताल की। टीम जब फार्मेसी विभाग पहुंची तो वहां कर्मचारी मधुमेहारी, त्रिफला चूर्ण, अश्वगंधा आदि का निर्माण कर रहे थे। टीम ने सभी दवाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

एनसीआईएसएम की ओर से निरीक्षण को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई भी जिम्मेदार कुछ बोलने को तैयार नहीं है। निरीक्षण के दौरान पहुंचे मीडियाकर्मियों को भी कवरेज करने और फोटो खींचने से मना कर दिया गया। बताया जा रहा है कि एनसीआईएसएम की टीम शिक्षा के उच्च मानक, बुनियादी ढांचे और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जांच करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कुलपति प्रो. के. रामचंद्र रेड्डी से दूरभाष पर संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed